UTTARAKHAND

राष्ट्रीय युवा दिवस: गांधी पार्क में मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘स्वदेशी संकल्प दौड़’ का शुभारंभ

देहरादून: राष्ट्रीय युवा दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी देहरादून स्थित गांधी पार्क में ‘स्वदेशी संकल्प दौड़’ का भव्य शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों को याद किया।

स्वदेशी को बढ़ावा देने वाली संस्थाएं सम्मानित
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उन संस्थाओं को सम्मानित भी किया जो स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रही हैं। उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ के संदेश को आत्मसात करने पर जोर दिया और इसे एक जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

युवाओं के लिए प्रेरणा: ‘उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको’
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का कालजयी मंत्र— “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए”—आज भी देश की नींव को मजबूत करने के लिए युवाओं को प्रेरित कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत ‘विकसित राष्ट्र’ के संकल्प की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है और वर्ष 2047 तक इस लक्ष्य को प्राप्त करने में युवाओं की भूमिका सबसे निर्णायक होगी।

स्टार्टअप और कौशल विकास पर जोर
मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे ‘मेक इन इंडिया’, ‘स्टार्टअप’ और ‘स्किल इंडिया’ जैसे अभियानों को आगे बढ़ाने में अपना सक्रिय योगदान दें। उन्होंने युवाओं को नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहने, जीवन में अनुशासन अपनाने, शिक्षा और कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित करने तथा अपने राष्ट्र कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का विशेष संदेश दिया।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

11 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

12 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

12 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago