UTTARAKHAND

हल्द्वानी में गरजे सीएम धामी: कहा– ‘देवभूमि में नहीं चलेगी विभाजनकारी राजनीति, कांग्रेस खेल रही जाति का कार्ड’

हल्द्वानी (उत्तराखंड): हल्द्वानी के चोरगलिया स्थित नंधौरगढ़ पैलेस रिजॉर्ट में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कुमाऊं मंडल के जिला व मंडल अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सीएम धामी का भव्य और जोरदार स्वागत किया।

बैठक में आगामी चुनावी तैयारियों, पार्टी कार्यक्रमों और संगठन की मजबूती को लेकर गहन मंथन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करने से पहले प्रदेश में चर्चा का विषय बने ‘शुद्धिकरण’ मामले को लेकर कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया।

हाल ही में हल्द्वानी में हुए शुद्धिकरण विवाद पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में विभाजनकारी नैरेटिव किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि हल्द्वानी रामलीला मैदान में धार्मिक उन्माद फैलाने वाले नारे लगाए गए थे और वहां गंदगी फैलाई गई थी। इसी के विरोध में स्थानीय स्वयंसेवी संगठनों के लोगों ने उस स्थल का शुद्धिकरण किया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस पूरे मामले में जाति का कार्ड खेलकर समाज को बांटने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, “उत्तराखंड की संस्कृति हमेशा से सबको अपनाने की रही है। यहां जाति या वर्ग के आधार पर समाज को विभाजित करने की राजनीति नहीं चलने दी जाएगी।” इसके साथ ही उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर, बाबू जगजीवन राम और सीताराम केसरी का उदाहरण देते हुए कांग्रेस के पुराने इतिहास पर भी सवाल उठाए।

मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनके सलाहकारों पर भी कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भाषा और मंच पर किए जाने वाले आचरण से साफ झलकता है कि उनके मन में क्या चल रहा है।

सीएम ने कहा, “जिनकी दादी सालों तक देश की प्रधानमंत्री रहीं और जिनकी माता ने सत्ता चलाई, वे आज मंचों पर फूहड़ नाटक करते नजर आते हैं। उनके चाटुकार सलाहकार न जाने उन्हें क्या सिखा रहे हैं।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं का ऐसा आचरण महिलाओं के प्रति उनकी संकीर्ण सोच को दर्शाता है। कांग्रेस की यह हताशा और निराशा उसकी विभाजनकारी राजनीति के रूप में सामने आ रही है।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कुमाऊं मंडल के सभी जिला व मंडल अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी कार्यक्रमों के लिए पूरी ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया।

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ हाईवे पर मैठाणा के पास फिर धंसी सड़क, फंसा ट्रक; करोड़ों के ट्रीटमेंट पर उठे गंभीर सवाल

चमोली: चारधाम यात्रा के प्रमुख मार्ग बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के पास सड़क का…

18 mins ago

उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज: देहरादून में झमाझम बारिश, 4 जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी; प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। राजधानी देहरादून सहित…

31 mins ago

पीपलकोटी टनल हादसा: एक और मजदूर का शव बरामद, अब तक 8 की मौत, दो अब भी लापता

सर्च ऑपरेशन जारी: टनल में पानी और मलबा बड़ी चुनौती, सक्शन पंप की मदद से तेजी…

23 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बुग्यालों में 8 साल बाद फिर खुलेगी पर्यटन की राह: हटी रात्रि प्रवास और पर्यटकों की संख्या पर लगी रोक

हाईकोर्ट के 2018 के आदेश में बदलाव: रूपकुंड, दयारा, बेदनी समेत प्रमुख ट्रेक पर फिर से…

23 hours ago

स्वतंत्रता दिवस पर CM धामी का ‘मिशन युवा’: राज्य में बनेगा पहला युवा आयोग, शिक्षा से लेकर रोजगार तक बड़े ऐलान

जेन-जी और युवा शक्ति पर फोकस: 11वीं-12वीं के छात्रों को फ्री ऑनलाइन कोचिंग; स्टार्टअप लोन पर…

24 hours ago