UTTARAKHAND

उत्तराखंड: सीएम धामी दिल्ली में, पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज नीति आयोग की बैठक

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को दिल्ली में नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है। मुख्यमंत्री धामी इस महत्वपूर्ण बैठक में शिरकत करने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं।

उनके साथ मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव नियोजन आर. मीनाक्षी सुंदरम और कुछ अन्य अधिकारी भी शनिवार को दिल्ली पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री बैठक में उठाए जाने वाले विभिन्न मुद्दों पर उच्चाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे और उन्हें अंतिम रूप देंगे। मुख्यमंत्री धामी ने शुक्रवार को भी इस संबंध में एक तैयारी बैठक की थी।

नीति आयोग की बैठक के बाद, मुख्यमंत्री रविवार को भाजपा नीत गठबंधन की राज्य सरकारों के मुख्यमंत्रियों की कॉन्क्लेव में भाग लेंगे। इस बैठक में भी मुख्यमंत्री राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाएंगे और उन पर चर्चा करेंगे।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

14 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

15 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

15 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago