खटीमा – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला, जब वे खटीमा दौरे पर थे.उन्होंने सड़क किनारे एक ठेले पर रुककर न केवल भुट्टे का स्वाद चखा, बल्कि खुद भी भुट्टा भूनकर खाया. इस घटना ने स्थानीय लोगों और मीडिया का ध्यान आकर्षित किया और उनकी सादगी की प्रशंसा हुई.
गुरुवार को अपने खटीमा दौरे के दौरान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुरई वन रेंज के घने जंगल के बीच स्थित बाबा भारामाल मंदिर में पूजा-अर्चना की.इसके बाद जब उनका काफिला पीलीभीत रोड से गुजर रहा था, तो वे अचानक सड़क किनारे भुट्टा भून रहे एक ठेले के पास रुक गए.
मुख्यमंत्री ने ठेले पर खुद भुट्टा भूना और वहां पहले से मौजूद एक बुजुर्ग महिला को भी अपने हाथ से भुना हुआ भुट्टा दिया और उनका हालचाल जाना.इसके बाद उन्होंने खुद भी भुट्टे का स्वाद लिया. इस दौरान उन्होंने “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया और कहा कि स्थानीय श्रमिकों और छोटे व्यापारियों की मेहनत ही राज्य की असली ताकत है.उन्होंने युवाओं से स्वावलंबन, उद्यमिता और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने का भी आग्रह किया.
मुख्यमंत्री के इस व्यवहार को उनकी विनम्रता और जनता के प्रति जुड़ाव के रूप में देखा जा रहा है.यह भी संदेश देता है कि एक सशक्त समाज वही है जहाँ नेतृत्व और आमजन के बीच संवाद और सम्मान की भावना हो. इससे पहले भी मई 2022 में, उन्होंने खटीमा में एक ठेले पर रुककर भुट्टे का स्वाद लिया था, जिससे लोग उनकी सादगी को देखकर हैरान रह गए थे.
बदरीनाथ: चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस बार बदरीनाथ धाम में मंदिर तक…
नई दिल्ली: बढ़ती गर्मी के साथ बढ़ते बिजली के बिल ने अगर आपके घर का बजट…
देहरादून: उत्तराखंड में सौर ऊर्जा (सोलर पावर) के क्षेत्र में निवेश करने वालों के लिए आने…
भूमि सीमा का निरीक्षण करते राजस्व व बीआरओ की टीम उत्तरकाशी: पिछले साल अगस्त माह में…
पंचायतीराज मंत्री मदन कौशिक देहरादून। उत्तराखंड के हर ब्लॉक में अब पांच गांवों को 'आदर्श गांव'…
देहरादून। उत्तराखंड में बुजुर्ग महिलाओं की स्थिति को लेकर महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा…