Categories: UTTARAKHAND

सीएम धामी ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सरकार की उपलब्धियों का किया गर्वित उल्लेख

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उत्तराखंड के विकास की दिशा में सरकार की उपलब्धियों का गर्वित उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अनुकूल औद्योगिक नीति, शांत औद्योगिक वातावरण, दक्ष मानव संसाधन और उदार कर लाभों के कारण उत्तराखंड तेजी से विकास करने वाले राज्यों में से एक बन गया है। हमारा लक्ष्य उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ और अग्रणी राज्य बनाना है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में 15,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है, जो सरकार के युवाओं के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने गर्व से कहा कि नीति आयोग के 2023-24 के एसडीजी सूचकांक में उत्तराखंड ने सतत विकास लक्ष्यों में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है।

धामी ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 के तहत हुए 3.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौतों का भी उल्लेख किया, जिनमें से 81,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स की ग्राउंडिंग की जा चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में लगभग दो लाख करोड़ की योजनाओं पर तेजी से कार्य हो रहा है, जिसमें सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। सोलर प्रोजेक्ट्स के लिए 70% तक की सब्सिडी दी जा रही है।

भ्रष्टाचार मिटाने के लिए सरकार ने अपणि सरकार पोर्टल, ई-केबिनेट, ई-ऑफिस, सीएम डैशबोर्ड उत्कर्ष, सीएम हेल्पलाइन 1905, सेवा का अधिकार और ट्रांसफर एक्ट जैसी पारदर्शी व्यवस्थाओं को लागू किया है। इसके साथ ही, भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए 1064 वेब एप भी लॉन्च किया गया है।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड को पर्यटन और फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में तेजी से उभरता हब बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड रोड बनने के बाद देहरादून जल्द ही दिल्ली एनसीआर का हिस्सा बन जाएगा।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

16 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

16 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

17 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago