देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में कार्यक्रमों की धूम है। सोमवार को राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में ‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’ थीम पर आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यक्रम का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया।
यह कार्यक्रम 23 से 25 मार्च तक आयोजित किया जाएगा, जिसका सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी जनपदों में किया जा रहा है ताकि जन-जन तक सरकार की उपलब्धियां पहुंच सकें।
उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक अलग और आत्मीय अंदाज देखने को मिला। परेड ग्राउंड में विभिन्न विभागों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन करते समय सीएम धामी एक स्टाल पर रुके और वहां पारंपरिक पहाड़ी व्यंजन ‘सेल रोटी’ बनाई। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर स्थानीय लोग और स्टाल संचालक उत्साहित नजर आए।
इस गौरवशाली अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक खजानदास, सविता कपूर और मेयर सौरभ बहुगुणा सहित कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने धामी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को जनता के सामने रखा:
महेंद्र भट्ट ने विश्वास जताया कि जनता सरकार के विकास कार्यों और जन-कल्याणकारी योजनाओं से पूरी तरह संतुष्ट है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और सीएम धामी के युवा नेतृत्व में हम 2027 का विधानसभा चुनाव प्रचंड बहुमत के साथ जीतने जा रहे हैं। आने वाला एक वर्ष हमारे काम के लिए बोनस साबित होगा, जो हमारी जीत की नींव को और मजबूत करेगा।”
मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार का हर निर्णय राज्य के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के विकास को समर्पित है। उन्होंने युवाओं और आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
देहरादून | उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित '4…
देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…
रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…
देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…
देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…
देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…