टिहरी/कनाडा: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के एक छोटे से गांव के युवक ने अपनी लगन और मेहनत के दम पर सात समंदर पार कनाडा में सफलता की कहानी लिखी है।भिलंगना ब्लॉक के स्यूरा बासर गांव के मूल निवासी दीपक रतूड़ी कनाडा पुलिस में अधिकारी के तौर पर चयनित हुए हैं, जिससे उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
दीपक के पिता, जगत राम रतूड़ी, एक होटल में शेफ के रूप में काम करते हैं और साल 2011 में दीपक भी उनके साथ कनाडा चले गए थे।विदेश में रहते हुए भी उन्होंने अपनी जड़ों को नहीं भुलाया और अपनी शिक्षा पूरी करने के साथ-साथ कनाडा की प्रतिष्ठित पुलिस सेवा में शामिल होने के अपने सपने को साकार किया।कनाडा पुलिस में चयन प्रक्रिया बेहद प्रतिस्पर्धी और कठिन मानी जाती है, जिसमें कई स्तर की शारीरिक, मानसिक और लिखित परीक्षाएं शामिल होती हैं। दीपक ने इन सभी बाधाओं को सफलतापूर्वक पार कर यह मुकाम हासिल किया है।
विदेश में रहने के बावजूद दीपक का अपने गांव स्यूरा बासर से जुड़ाव बना हुआ है और वह समय-समय पर गांव आते रहते हैं।उनकी इस उपलब्धि पर उनके दादा (पूर्व प्रधान) दशरथ प्रसाद रतूड़ी, निवर्तमान प्रधान हरीश बसलियाल और अन्य ग्रामीणों ने गर्व व्यक्त किया है।
दीपक के पिता जगत राम रतूड़ी ने अपने बेटे की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि दीपक हमेशा से ही मेहनती और महत्वाकांक्षी रहा है और उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। दीपक रतूड़ी की यह कहानी उन तमाम युवाओं के लिए एक प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं और उन्हें अपनी मेहनत से हकीकत में बदलना चाहते हैं।
रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…
देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…
देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…
देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…