UTTARAKHAND

हल्द्वानी में गरजे राजनाथ: बोले- ‘अब धाकड़ नहीं, धुरंधर हैं धामी’, कांग्रेस पर तंज- ‘चुनाव हारकर EVM पर सवाल उठाना इनकी फितरत’

सार : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हल्द्वानी रैली में सीएम धामी के काम की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि भाजपा देश निर्माण के लिए राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस घोटालों पर पर्दा डालने का काम करती थी। राजनाथ ने साफ संदेश दिया कि उत्तराखंड में अतिक्रमण और अवैध घुसपैठ के लिए कोई जगह नहीं है।

हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि धामी ने जिस तरह से प्रदेश में विकास कार्यों और सख्त फैसलों की कमान संभाली है, उन्हें अब ‘धाकड़’ नहीं, बल्कि ‘धुरंधर धामी’ कहना ज्यादा सटीक होगा।

एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में रक्षा मंत्री ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला और कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत को कोई ताकत नहीं रोक सकती।

राजनाथ के भाषण की 5 बड़ी बाते

  • ‘धुरंधर धामी’ का उदय: राजनाथ ने कहा कि धामी के नेतृत्व में राज्य में करिश्माई विकास हुआ है। उन्होंने जमरानी परियोजना को नई गति देने और प्रदेश को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए सीएम की तारीफ की।
  • भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: कांग्रेस और भाजपा के बीच अंतर बताते हुए कहा कि पहले की सरकारों में घोटालों पर पर्दे डाले जाते थे, जबकि आज भ्रष्टाचारियों को सीधा जेल भेजा जा रहा है।
  • अतिक्रमण पर प्रहार: राज्य में 10 हजार से अधिक अतिक्रमण हटाने के साहसिक फैसले की सराहना की। उन्होंने स्पष्ट किया कि देवभूमि में अवैध घुसपैठियों के लिए कोई स्थान नहीं है।
  • पहाड़ की जवानी और पानी: रक्षा मंत्री ने नया मंत्र देते हुए कहा कि “पहाड़ की जवानी और पहाड़ का पानी, पहाड़ और देश—दोनों के काम आना चाहिए।”
  • विपक्ष पर तंज: उन्होंने कहा कि कांग्रेस की फितरत हो गई है कि चुनाव हारने के बाद वे ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाने लगते हैं।

“2027 में फिर भाजपा”

रक्षा मंत्री ने सभा में उमड़ी भारी भीड़ को देख दावा किया कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में ऐसी भीड़ कम ही देखी है। उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य की जनता भाजपा के विकास कार्यों पर मुहर लगा रही है और 2027 के चुनाव में भाजपा को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 hour ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 hour ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

2 hours ago

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: अगले 5 दिन होगी बारिश और बर्फबारी, इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, 22 मार्च से 26 मार्च तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली,…

2 hours ago

हल्द्वानी में गरजे राजनाथ: बोले- ‘धामी धाकड़ नहीं धुरंधर हैं’, बोले- अवैध घुसपैठियों के लिए उत्तराखंड में कोई जगह नहीं

सार :रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हल्द्वानी में सीएम धामी की जमकर पीठ थपथपाई। उन्होंने…

2 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज सख्त: भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, मोबाइल पर आए संदेश ने बढ़ाई हलचल

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राज्य के पर्वतीय और…

22 hours ago