Categories: UTTARAKHAND

उत्तराखंड में वन्यजीवों की घुसपैठ रोकने के लिए जैविक बाड़ का होगा निर्माण, संवेदनशील क्षेत्रों में उठाए जाएंगे कदम

देहरादून: वन विभाग ने वन्यजीवों को आबादी में घुसने से रोकने के लिए एक नई पहल शुरू की है। विभाग ने फैसला किया है कि संवेदनशील क्षेत्रों में जैविक बाड़ लगाई जाएगी, जिसमें कांटेदार बबूल, नागफनी, करौंदा, कांटेदार बांस और लैमन ग्रास जैसी प्रजातियों की वनस्पतियों का उपयोग किया जाएगा। इसका उद्देश्य वन्यजीवों को गांवों और खेतीबाड़ी क्षेत्रों में घुसने से रोकना है, जिससे हर साल मानव जीवन और फसलों को भारी नुकसान होता है।

तराई केंद्रीय वन प्रभाग के डीएफओ यूसी तिवारी ने बताया कि हल्द्वानी रेंज में पांच मीटर चौड़ी और ढाई किलोमीटर लंबी जैविक बाड़ बनाई जाएगी। यह क्षेत्र वन्यजीव घुसपैठ के लिए काफी संवेदनशील है, इसलिए यहां इस बाड़ को लगाने का निर्णय लिया गया है।

अब तक वन्यजीवों को रोकने के लिए हाथी दीवार, खाई खोदना, सोलर फैंसिंग, टेंटिकल सोलर फैंसिंग और मधुमक्खी के डिब्बों की कतार जैसे कई उपाय किए गए थे, लेकिन इनसे पूरी तरह सफलता नहीं मिली। अब जैविक बाड़ के माध्यम से वन्यजीवों की घुसपैठ रोकने का प्रयास किया जाएगा। प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव, रंजन मिश्रा ने बताया कि जब तक यह बाड़ पूरी तरह तैयार नहीं होती, पहले से चले आ रहे सुरक्षात्मक उपाय जारी रहेंगे।

वन्यजीव सप्ताह के तहत चिड़ियाबाड़ा और क्वारंटीन हाउस का शिलान्यास

वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर देहरादून चिड़ियाघर में वन मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा चिड़ियाबाड़ा और क्वारंटीन हाउस का शिलान्यास किया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही उत्तरा आर्ट गैलरी में फिलेटली और रेपटर फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

Tv10 India

Recent Posts

चमोली की बेटी आंचल फरस्वाण के सिर सजा ‘मिस इंडिया उत्तराखंड’ का ताज, अब मिस इंडिया में करेंगी प्रतिभाग

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…

9 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे, परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने बनाया ‘सेल रोटी’, गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…

9 hours ago

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

17 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

19 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

19 hours ago