Categories: UTTARAKHAND

नैनी सैनी एयरपोर्ट पर अब उतारा जा सकेगा 42 सीटर हवाई जहाज, सार्वजनिक हवाई सेवा के लिए लाइसेंस उच्चीकृत

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लाइसेंस जारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार प्रकट करते हुए कहा कि केंद्र के सहयोग से निरंतर राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में हवाई सेवाएं सु²ढ़ हो रही हैं। उत्तराखंड में सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पिथौरागढ़ जिले में सरकार ने वर्ष 2018 में उड़ान योजना के तहत देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई मार्ग पर हवाई सेवा शुरू की थी।

पहले यहां केवल नौ सीटर हवाई जहाज को संचालित करने की अनुमति थी। इस आधार पर सरकार ने नौ सीटर हवाई जहाज का संचालन शुरू किया। यह सेवा देहरादून से पंतनगर और पिथौरागढ़ के बीच संचालित की गई। मार्च 2020 में इसे बंद कर दिया गया। 

कोरोना काल समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने इस हवाई सेवा को शुरू करने के लिए केंद्र का दरवाजा खटखटाया था। इसके बाद केंद्र ने यहां टू बी श्रेणी का लाइसेंस जारी कर हवाई सेवा संचालन का रास्ता साफ किया गया। 

इस श्रेणी के विमान की सेवाएं इसी माह शुरू हो गई हैं। अब केंद्र ने एयरोड्रोम को उच्चीकृत करने के लिए लाइसेंस जारी कर दिया है। इससे यहां बड़े हवाई जहाज उतर सकेंगे।

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

8 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

8 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

12 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

13 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

14 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago