Categories: Dharam Jyotish

धन और वैभव पाने के लिए मां लक्ष्मी के ये मंत्र माने जाते हैं बेहद प्रभावशाली

lakshmi mantra :हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। कहते हैं जो व्यक्ति इनके मंत्रों का विधिवत जाप करता है उसके जीवन में पैसों की कभी दिक्कत नहीं होती। अगर जीवन में धन संबंधी परेशानियां हमेशा बनी रहती हैं तो लक्ष्मी जी के मंत्रों का जाप आपके लिए फलदायी साबित हो सकता है। शास्त्रों के अनुसार मां लक्ष्मी समुद्र मंथन के समय आठवें रत्न के रुप में अवतरित हुई थीं। मॉं लक्ष्मी को भाग्य और धन की देवी के रुप में पूजा जाता है। जानिए मां लक्ष्मी के सबसे प्रभावशाली मंत्र।

मां लक्ष्मी का बीज मंत्र
ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:।

धन समस्या दूर करने का मंत्र
ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।

लक्ष्मी गायत्री मंत्र: “ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ” कहते हैं जो व्यक्ति इस मंत्र का सच्चे मन से जाप करता है उसके जीवन के सारे दुख दूर हो जाते हैं। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस मंत्र का निरंतर जाप आपके जीवन में सकारात्मकता लाने का काम करता है।

सर्व मनोकामना पूर्ति लक्ष्मी मंत्र
श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा।

सफलता के लिए लक्ष्मी मंत्र
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:

सुखी दांपत्य के लिए लक्ष्मी मंत्र
लक्ष्मी नारायण नम:

महालक्ष्मी मंत्र: “ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्ये नम:” मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए इस मंत्र का जाप किया जाता है। खासतौर से इस मंत्र के जाप से कर्ज से मुक्ति मिलने की मान्यता है। कहते हैं अगर कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का हर दिन जाप किया जाए तो किसी भी तरह के कर्ज से छुटकारा मिल जाता है।

मंत्र जाप करने की विधि

सबसे पहले आप जमीन के ऊपर आसन बिछा लें. अब घर के मंदिर में घी का एक दीपक जला कर रख लें. माता लक्ष्मी के इन बेहद प्रभावशाली मंत्रों का जाप करने के लिए स्फटिक या कमलगट्टे की माला लें. मंत्र उच्चारण करते हुए ध्यान रखें, सही उच्चारण ही करें.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Tv10 India इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

9 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

9 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

13 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

14 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

15 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago