UTTARAKHAND

देहरादून: शक के चलते सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका पर किया चाकू से जानलेवा हमला, गले पर लगे 60 टांके; आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: राजधानी देहरादून के क्लेमेंट टाउन इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सिरफिरे आशिक ने किसी अन्य युवक से बातचीत करने के शक में अपनी महिला मित्र पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसके गले में 60 टांके आए हैं। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।

पिता की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा
जानकारी के अनुसार, 7 मार्च को आदर्श विहार (रायपुर रोड) निवासी एक व्यक्ति ने क्लेमेंट टाउन थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि क्लेमेंट टाउन स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में एमसीए (MCA) प्रथम वर्ष में पढ़ने वाले छात्र उदय ने उनकी बेटी पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला किया है। हमले में उनकी बेटी के गले और हाथों पर गंभीर चोटें आईं। वहीं, छीनाझपटी और संघर्ष के दौरान आरोपी उदय का हाथ भी चाकू से कट गया था। घटना के बाद पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया था।

दून अस्पताल परिसर से दबोचा गया आरोपी
पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर क्लेमेंट टाउन थाना पुलिस ने आरोपी उदय के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 21 वर्षीय आरोपी उदय सिंह उर्फ विशु को दून अस्पताल परिसर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कृष्णा विहार (ओगल भट्टा) स्थित उसके किराए के कमरे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपी मूल रूप से जागृति विहार, मेरठ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है और यहां अपने तीन दोस्तों के साथ किराए पर रहता था।

शादी करना चाहता था आरोपी, अन्य युवक से संपर्क की बात पर हुआ विवाद
थाना क्लेमेंट टाउन प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी उदय और घायल युवती की मुलाकात सितंबर 2025 में उनके शिक्षण संस्थान में ही हुई थी। इसके बाद से ही दोनों लगातार एक-दूसरे के संपर्क में थे। आरोपी युवक युवती से शादी करना चाहता था। लेकिन, हाल ही में आरोपी को पता चला कि युवती किसी अन्य युवक के संपर्क में भी है।

इसी बात को लेकर 7 मार्च को दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर उदय ने युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

युवती की हालत नाजुक
फिलहाल घायल युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है, लेकिन उसकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। हमले में उसके गले की नसें कटने से गहरे घाव हुए हैं, जिसके चलते डॉक्टरों को 60 टांके लगाने पड़े हैं। पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Tv10 India

Recent Posts

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा सख्त, SSP ने ग्रामीणों संग लगाई चौपाल

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा सख्त, SSP ने ग्रामीणों संग लगाई चौपालऔचक निरीक्षण: एसएसपी अजय गणपति…

8 hours ago

ऊधमसिंह नगर में कच्ची शराब माफियाओं पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, एसएसपी के हंटर से थर्राए तस्कर

​बड़ी कार्रवाई: एक हफ्ते के विशेष अभियान में 127 गिरफ्तार, 1.5 लाख लीटर लहन किया…

8 hours ago

गैरसैंण: विधानसभा कूच के दौरान यूकेडी कार्यकर्ताओं का जोरदार हंगामा, पुलिस ने छोड़ी वाटर कैनन; कई नेता गिरफ्तार

गैरसैंण: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में एक तरफ जहां राज्यपाल का…

15 hours ago

गैरसैंण बजट सत्र 2026: राज्यपाल गुरमीत सिंह का अभिभाषण, विकास, पर्यटन और रोजगार पर फोकस

भराड़ीसैंण (गैरसैंण): उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत सोमवार, 9 मार्च को गैरसैंण स्थित…

16 hours ago

गैरसैंण में बजट सत्र शुरू: राज्यपाल के अभिभाषण के साथ हंगामे की शुरुआत, विपक्ष का प्रदर्शन; जानें क्यों नाराज है कांग्रेस?

गैरसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ…

16 hours ago

हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर 4 वाहनों की टक्कर के बाद लगी आग, बस जलकर खाक; 1 महिला की मौत, 15 घायल

हरिद्वार। देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर रविवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया। मोतीचूर फ्लाईओवर पर तेज…

16 hours ago