UTTARAKHAND

देहरादून: दिव्यांग से मारपीट मामले में हरियाणा नंबर की कार सवार आरोपियों की पहचान, पुलिस दर्ज कर रही मुकदमा

देहरादून, : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। ऋषि नगर में वाइन शॉप के बाहर हुई इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक एक दिव्यांग को सड़क किनारे गिराकर लात-घूसों से बुरी तरह पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार (9 जून) की रात करीब 10:15 बजे की है। रायपुर थाना क्षेत्र के ऋषि नगर स्थित एक वाइन शॉप के पास हरियाणा नंबर की दो अलग-अलग कारों में सवार होकर करीब 8 युवक पहुंचे थे। इस दौरान वहां मौजूद एक स्थानीय दिव्यांग युवक के साथ इन लोगों की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों और शिकायत के अनुसार, बहस बढ़ने पर शराब के नशे में धुत आरोपियों ने दिव्यांग युवक पर हमला कर दिया। आरोपी उसे सड़क पर गिराकर लात-घूसों से तब तक पीटते रहे जब तक वह अधमरा नहीं हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी अपनी कारों में सवार होकर सहस्रधारा की तरफ फरार हो गए।

मारपीट की इस घटना में पीड़ित युवक को कई गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने रायपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही उसने पुलिस को अपना मेडिकल रिपोर्ट और घटना से जुड़ा वीडियो भी सौंपा है, जिसमें आरोपी युवक की बेरहमी से पिटाई करते साफ नजर आ रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई और जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

मामले की जानकारी देते हुए रायपुर थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर ली है। उन्होंने बताया कि वारदात में इस्तेमाल कारें भले ही हरियाणा नंबर की हैं, लेकिन प्रारंभिक जांच के अनुसार उसमें सवार सभी आरोपी देहरादून के ही रहने वाले हैं। पुलिस टीम आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tv10 India

Recent Posts

हरिद्वार में बारिश: चेतावनी स्तर पर पहुंची गंगा, जलभराव के बाद भी नहीं थमे कांवड़ियों के कदम; निचले इलाकों में अलर्ट जारी

हरिद्वार. धर्मनगरी हरिद्वार में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते शहर के…

1 hour ago

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

21 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

21 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

21 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

24 hours ago