Categories: UTTARAKHAND

रुद्रप्रयाग: फेरी वालों और बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, अब इस गांव की सीमा पर लगाया गया सूचना बोर्ड

बीते दिनों अन्य जगहों पर हुई घटनाओं के बाद जखोली ब्लॉक के ग्राम पंचायत कांडा-भरदार के ग्रामीणों ने सामूहिक निर्णय के बाद यहां एक बोर्ड लगा दिया, जिसमें लिखा गया कि बाहरी लोगों को प्रवेश बंद है।

रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक के ग्राम पंचायत कांडा-भरदार और मेदनपुर के ग्रामीणों ने बाहरी लोगों और फेरी करने वालों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगा दी है। गांव की सीमाओं पर इस फैसले को स्पष्ट करने के लिए तीन स्थानों पर सूचना बोर्ड लगाए गए हैं। यह कदम हाल ही में पहाड़ी कस्बों में हुई घटनाओं के मद्देनजर उठाया गया है।

जखोली विकासखंड के कांडा-भरदार में बाहरी और फेरी वालों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इस फैसले के तहत गांव की सीमा पर तीन स्थानों पर सूचना बोर्ड लगाए गए हैं। ग्राम प्रधान अमित रावत ने बताया कि यह कदम ग्रामीणों की सहमति से उठाया गया है, हाल के दिनों में पहाड़ी क्षेत्रों में घटित घटनाओं के मद्देनजर। इस आदेश का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा।

पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिल्डियाल ने बताया कि ग्राम पंचायत अपने सीमा क्षेत्र में बाहरी लोगों के प्रवेश को वर्जित करने के लिए इस तरह के सूचना बोर्ड लगाने के लिए स्वतंत्र है। कहीं पर भी किसी धर्म विशेष या किसी जाति, समुदाय को अंकित कर कोई भी बोर्ड या सूचना चस्पा नहीं की जा सकती है, ऐसे मामलों में कार्रवाई की जाएगी।


 

Tv10 India

Recent Posts

चमोली की बेटी आंचल फरस्वाण के सिर सजा ‘मिस इंडिया उत्तराखंड’ का ताज, अब मिस इंडिया में करेंगी प्रतिभाग

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…

6 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे, परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने बनाया ‘सेल रोटी’, गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…

6 hours ago

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

14 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

16 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

16 hours ago