देहरादून : पौड़ी के द्वारीखाल विकासखंड के ग्राम ठांगर पो बाडियूं में मोहन सिंह के सात वर्षीय बेटे कार्तिक कुमार पर सुबह करीब सात बजे गुलदार ने जानलेवा हमला कर दिया। कार्तिक के ताऊ कुलदीप ने बहादुरी दिखाते हुए गुलदार के जबड़े से उसे छुड़ाया। फर्स्ट एड के बाद कार्तिक को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय, सतपुली से एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया जा रहा है।
शनिवार सुबह कार्तिक और उसकी चार वर्षीय छोटी बहन माही शौच के लिए बाहर गए थे, तभी अचानक गुलदार ने कार्तिक पर हमला कर दिया। उस समय पिता मोहन सिंह, जो मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, घर पर नहीं थे। उनके घर में शौचालय नहीं होने के कारण परिवार के सदस्य शौच के लिए बाहर जाते हैं, जिससे यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई।
कार्तिक की हालत गंभीर बताई जा रही है, और उसे तुरंत एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। गुलदार के इस हमले से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि गुलदार को पिंजरा लगाकर तुरंत पकड़ा जाए। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि वन विभाग अक्सर गुलदारों को पकड़कर केवल दूसरी जगह छोड़ देता है, जिससे वे अलग-अलग स्थानों पर फिर से जानलेवा हमले करने लगते हैं। लोगों ने इस समस्या का स्थायी समाधान ढूंढने की मांग की है।
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरकारी आवास पर मंगलवार को शहद निष्कासन (Honey…
न्यूज हाइलाइट्स: समय: मंगलवार सुबह 7:30 बजे। कारण: कुंड बैराज के गेट खोलना और नदी किनारे डंप…
उत्तरकाशी: उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का शंखनाद होने वाला है। विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट आगामी 19…
उत्तरकाशी: उत्तराखंड के चारधामों में गैर-सनातनियों के प्रवेश को लेकर छिड़ा विवाद अब गहराता जा रहा…
देहरादून | उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है।…
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया।…