UKPSC Latest News:उत्तराखंड पीसीएस-2024 मुख्य परीक्षा के लिए शुल्क जमा कराने की प्रक्रिया 7 सितंबर से शुरू होगी और 21 सितंबर तक चलेगी. मुख्य परीक्षा हरिद्वार और हल्द्वानी में आयोजित की जाएगी
देहरादून:उत्तराखंड पीसीएस-2024 मुख्य परीक्षा के लिए शुल्क जमा कराने की प्रक्रिया 7 सितंबर से शुरू होगी। आयोग ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के अनुसार, 182 पदों के लिए पीसीएस प्री परीक्षा 14 जुलाई को आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम 28 अगस्त को घोषित किया गया था। प्री परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 7 सितंबर से 21 सितंबर तक चलेगी। मुख्य परीक्षा हरिद्वार और हल्द्वानी में आयोजित की जाएगी, और केंद्र का विकल्प ऑनलाइन भरना होगा। एक बार केंद्र तय हो जाने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। निर्धारित तिथि तक शुल्क जमा न करने वाले अभ्यर्थियों का आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। मुख्य परीक्षा के लिए प्री परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की प्रिंटआउट के साथ प्रमाणपत्र आयोग कार्यालय में जमा कराने की आवश्यकता नहीं है। मुख्य परीक्षा के बाद इंटरव्यू के लिए सफल अभ्यर्थियों की सूचना अलग से जारी की जाएगी और तब अभिलेख सत्यापन किया जाएगा।
श्रेणी शुल्क (रुपये में)
सामान्य 272.30
ओबीसी 172.30
एससी,एसटी 122.30
ईडब्ल्यूएस 172.30
दिव्यांग 22.30
रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…
देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…
देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…
देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…