Categories: Blog

Uttarakhand: पीसीएस अफसरों को जल्द मिलेगी प्रमोशन की सौगात, सीएम के अनुमोदन के बाद जारी होगा आदेश

देहरादून: प्रदेश के प्रोविंशियल सिविल सर्विस (पीसीएस) अधिकारियों को जल्द प्रमोशन की सौगात मिलेगी। बुधवार को उनकी डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (डीपीसी) हो गई है। अब मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद आदेश जारी होगा।

शासन ने कुल 39 पीसीएस अफसरों की डीपीसी की है जिनमें 8700 ग्रेड-पे पर 29 पीसीएस अधिकारियों के नाम पर विचार किया गया। जबकि 10 पीसीएस के 7600 ग्रेड-पे पर प्रमोशन देने के लिए डीपीसी में चर्चा की गई।

दो पीसीएस के खिलाफ जांच गतिमान होने के चलते लिफाफा बंद रखा गया है। 8700 ग्रेड-पे पर ललित नारायण मिश्रा, पीसी दुमका, सुंदरलाल सेमवाल, गिरीश गुणवंत, वीर सिंह बुधियाल, त्रिलोक मर्तोलिया, अभिषेक त्रिपाठी, शिवकुमार बरनवाल, मोहम्मद नासिर, ईलागिरी, जगदीश कांडपाल, चंद्र सिंह इमलाल, उत्तम सिंह चौहान, अशोक जोशी, शिवचरण द्विवेदी, मोहन सिंह, हेमंत कुमार वर्मा, अरविंद पांडे, प्यारे लाल शाह और केके मिश्रा के नाम शामिल हैं जबकि 7600 ग्रेड-पे में श्याम सिंह राणा, नारायण सिंह नबियाल, रजा अब्बास, अवधेश कुमार, विवेक राय, किशन सिंह नेगी, अनिल गर्ब्याल, विवेक प्रकाश, दिनेश प्रताप सिंह और पंकज उपाध्याय के नाम शामिल हैं। अब डीपीसी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अंतिम अनुमोदन देंगे।

Tv10 India

Recent Posts

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

8 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

10 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

10 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

10 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का ‘येलो अलर्ट’: 5 जिलों में 50KM की रफ्तार से चलेगा तूफान, 27 मार्च तक बदला रहेगा मिजाज

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…

10 hours ago

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

1 day ago