Categories: UTTARAKHAND

Uttarakhand Weather: देहरादून और अन्य जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मंगलवार को तेज दौर की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी, चंपावत, पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में कई दौर की तेज बारिश की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार तीन जिलों में भारी बारिश के साथ ही अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन और बिजली चमकने के साथ मध्यम बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड में बारिश से जलभराव और भूस्खलन की समस्या: देहरादून और मसूरी में तबाही

उत्तराखंड में हाल के दिनों में बारिश का क्रम कुछ धीमा पड़ा है, लेकिन एक या दो दौर की बारिश भी परेशानी का कारण बन रही है। जहां बारिश न होने से गर्मी की समस्या बढ़ गई है, वहीं बारिश होने पर मैदानी क्षेत्रों में जलभराव और पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन जैसी आपदाएं उत्पन्न हो रही हैं।

सोमवार को बारिश ने देहरादून के कई हिस्सों में तबाही मचा दी। रविवार रात से हो रही बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव हो गया। नगर निगम क्षेत्र के लोअर नेहरू ग्राम के गणेश एनक्लेव और सृष्टि विहार, बंजारा वाला में भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया। प्रिंस चौक, घंटाघर, रेलवे स्टेशन रोड और हरिद्वार बायपास जैसी प्रमुख सड़कों पर भी जलभराव की समस्या ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं।

मसूरी में भारी बारिश के कारण निर्माणाधीन पुस्ता ढह गया, जिससे सावित्री होमस्टे की दीवारों पर भी दरारें आ गई हैं। केदारनाथ और गौरीकुंड हाईवे पर भूस्खलन के कारण लगभग 400 यात्री फंस गए थे, जिन्हें एसडीआरएफ और एनडीआरएफ ने सकुशल रेस्क्यू कर सोनप्रयाग पहुंचाया।

बारिश से थराली में सड़कों पर समस्या: चट्टान टूटने से यातायात बाधित

सोमवार देर रात की भारी बारिश ने थराली में सड़कों की स्थिति को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। थराली देवाल स्टेट हाईवे, तहसील मुख्यालय राड़ीबगड़ के पास सुनगाड़ में चट्टान टूटने से सड़क बंद हो गई। सुबह चार बजे से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने सड़क को खोलने के लिए जेसीबी मशीन तैनात की है, लेकिन मशीन ऑपरेटर गणेश चंदोला के अनुसार, अधिक मलबा होने के कारण सड़क खोलने में समय लग सकता है। सुबह चार बजे से देहरादून, हल्द्वानी, श्रीनगर और गोपेश्वर की ओर जाने वाले यात्री फंसे हुए हैं, जिससे उनकी यात्रा में बाधा उत्पन्न हो रही है।

Tv10 India

Recent Posts

सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पहुंच सकते हैं पैतृक गांव पंचूर, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

पौड़ी गढ़वाल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार 6 फरवरी को पौड़ी गढ़वाल जिले…

5 hours ago

धर्मनगरी में दिग्गजों का जमावड़ा: ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद महाराज की मूर्ति स्थापना समारोह, जगतगुरु आश्रम में जुटे कई राज्यों के मुख्यमंत्री

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में ब्रह्मलीन संत स्वामी सत्यमित्रानंद जी महाराज की मूर्ति…

6 hours ago

उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: मदरसा बोर्ड खत्म, नया प्राधिकरण गठित

देहरादून: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म होगा, सरकार ने राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण गठित कर…

2 days ago

सीएम की समीक्षा बैठक के बाद बड़ा फैसला, निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग तेज होगी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वैश्विक निवेशक सम्मेलन में हुए एमओयू के…

2 days ago

Mussoorie: प्रसिद्ध यात्रा लेखक पद्मश्री ह्यू गैंटज़र का निधन

मसूरी। प्रसिद्ध यात्रा लेखक और पद्मश्री सम्मानित ह्यू गैंटज़र का मंगलवार को 94 वर्ष की…

2 days ago

रेल बजट में उत्तराखंड को बड़ी राहत: 4,769 करोड़ रुपये से रफ्तार पकड़ेंगी परियोजनाएं

देहरादून: रेल बजट से उत्तराखंड को इस साल 4,769 करोड़ रुपये मिलेंगे। इससे ऋषिकेश-कर्णप्रयाग समेत…

3 days ago