Categories: Dharam Jyotish

इस धनतेरस अपनी राशि के हिसाब से ये करो, हो जाओगे मालामाल !!

पंचांग के अनुसार, 10 नवंबर को धनत्रयोदशी है। यह पर्व हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही धनतेरस पर खरीदारी भी की जाती है। ऐसा करने से सुख, सौभाग्य और धन में वृद्धि होती है। अगर आप भी धनतेरस पर खरीदारी को लेकर दुविधा में हैं, तो राशि अनुसार इन चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

  • मेष राशि के जातक धनतेरस पर झाड़ू खरीदकर घर लाएं। साथ ही शुभ रत्न माणिक्य और मूंगा की भी खरीदारी कर सकते हैं। इसे सोने या चांदी की अंगूठी में जड़वाकर धारण कर सकते हैं। धनतेरस के दिन शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर तेल का दीपक जलाएं और इसमें दो काली गुंजा डाल दें. इससे साल भर आर्थिक अनुकूलता बनी रहेगी.
  • वृषभ राशि के जातक धनतेरस पर नमक की खरीदारी कर सकते हैं। अगर आर्थिक स्थिति अनुकूल है, तो चांदी के सिक्के या मछली भी खरीद सकते हैं। आपका संचित धन का लगातार खर्च हो रहा है धनत्रयोदशी पर पीपल के पांच पत्ते लेकर उन्हे पीले चंदन में रंगकर बहते हुए जल में छोड़ दें.
  • मिथुन राशि के जातक धनतेरस पर गोमती चक्र घर पर लाकर विधि विधान से स्थापित करें। इसके अलावा, सोने का सिक्का या  सोने का आभूषण भी खरीद सकते हैं।
  • कर्क राशि के जातक धनतेरस पर बर्तन खरीदकर लाएं। साथ ही चांदी के सिक्के की खरीदारी करें। ऐसा करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होगा। धनत्रयोदशी यानी धनतेरस के दिन शाम के समय पीपल वृक्ष के समीप तेल का पंचमुखी दीपक जलाएं. इस दिन शकर, सफेद वस्त्र, वाहन आपके लिए यह वस्तुएं खरीदना शुभ रहेगा. लेकिन काली वस्तुए वस्तुएं न खरीदें.
  • सिंह राशि के जातक धनतेरस पर पीले रंग की वस्तुएं खरीदें। आप सूर्य देव को जल का अर्घ्य देने हेतु पीतल का कलश भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा, सोने का आभूषण या सिक्के खरीद सकते हैं।व्यवसाय में बार-बार हानि हो रही हो या घर में बरकत ना रहती हो तो,  धनतेरस के दिन से गाय को रोज चारा डालने का नियम लें.
  • कन्या राशि के जातक धनतेरस पर सूखा धनिया खरीदकर लाएं। साथ ही सोने या चांदी की अंगूठी में पन्ना जड़वाकर धारण कर सकते हैं। वहीं, कन्या राशि के जातकों का शुभ रत्न चांदी और सोना है। अतः चांदी के सिक्के खरीद सकते हैं।
  • तुला राशि के जातक धनतेरस पर नमक या झाड़ू खरीदकर घर लाएं। इसके अलावा, चांदी से निर्मित आभूषण खरीद सकते हैं। ऐसा करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होगा।
  • वृश्चिक राशि के जातक धनतेरस पर कुबेर यंत्र खरीदकर घर लाएं। पूजा गृह में विधि-विधान से स्थापित करें। वहीं, चांदी की अंगूठी में मूंगा रत्न जड़वाकर धारण कर सकते हैं।
  • धनु राशि के जातक धनतेरस पर कलश खरीदकर घर ले आएं। साथ ही आर्थिक स्थिति के अनुसार सोने का सिक्का खरीद सकते हैं। ऐसा करने से कुंडली में गुरु मजबूत होता है।
  • मकर राशि के जातक धनतेरस तिथि पर चांदी की खरीददारी कर सकते हैं। इसके अलावा, झाड़ू खरीदकर मंदिर में दान कर सकते हैं। इस उपाय को करने से भगवान शिव की अवश्य कृपा बरसेगी।
  • कुंभ राशि के जातक धनतेरस तिथि पर चांदी से निर्मित श्रीफल खरीदकर घर लाएं। इसके अलावा, चांदी में नीलम रत्न जड़वाकर धारण कर सकते हैं। इस उपाय को करने से कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त हो जाता है।
  • मीन राशि के जातक धनतेरस तिथि पर सोने के सिक्के की खरीदारी कर सकते हैं। अगर आर्थिक स्थिति अनुकूल नहीं है, तो आप पीतल के बर्तन खरीद सकते हैं। ऐसा करने से भगवान धन्वंतरि की कृपा जातक पर बरसती है।
Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: 12 जिलों में उपप्रधान पद के लिए 15 जुलाई को मतदान, निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना

देहरादून: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था के तहत उपप्रधान पदों पर चुनावी सरगर्मी तेज हो…

4 hours ago

उत्तराखंड की नई खेल नीति में जनता भी दे सकेगी सुझाव: खेल मंत्री रेखा आर्या का बड़ा फैसला, जल्द जारी होगा ऑनलाइन लिंक

देहरादून, उत्तराखंड सरकार प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने और खेल ढांचे को मजबूत करने…

4 hours ago

उत्तराखंड की नई खेल नीति में जनता भी दे सकेगी सुझाव, जल्द जारी होगा ऑनलाइन लिंक: खेल मंत्री रेखा आर्या

देहरादून: उत्तराखंड सरकार प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने और खेल ढांचे को समय के…

4 hours ago

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामला: आरोपी वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल निलंबित, सीएम धामी के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच समिति गठित

देहरादून: उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के दान और चढ़ावे में वित्तीय अनियमितता…

5 hours ago

दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर झुका; CBRI रुड़की वैज्ञानिक तकनीक से बचाएगा 1000 साल पुराना तुंगनाथ मंदिर

रुड़की: हिमालय की गोद में, समुद्र तल से 12 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई…

6 hours ago

पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी: 16 राज्यों के अभ्यर्थियों में भारी उत्साह, स्वामी रामदेव ने की बड़ी घोषणा; जानें पूरा शेड्यूल

हरिद्वार (उत्तराखंड): पतंजलि योगपीठ द्वारा शुरू की गई 'पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी' को लेकर देश भर…

9 hours ago