WORLD

दुनिया की सबसे बड़ी गुफा !!

वियतनाम की हांग सान दोंग नाम की ये गुफा दुनिया की सबसे बड़ी गुफा है। 9 किमी लंबी, 200 मीटर चौड़ी और 150 मीटर ऊंची इस गुफा की अपनी अलग ही दुनिया है। इसके अंदर छोटे से जंगल और पेड़-पौधों से लेकर बादल और नदी तक सबकुछ हैं।

1991 में हुई थी गुफा की खोज !!
माना जाता है कि सोन डूंग गुफा की खोज 1991 में ‘हो खानह’ नाम के आदमी ने की थी। मगर उस समय इसमें अत्याधिक अंधेरा व पानी होने से कोई भी गुफा में जाता नहीं था। मगर फिर 2009 में  एक ब्रिटिश रिसर्च एसोसिएशन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस गुफा की पहली झलक दिखाई। उसके बाद 2010 में वैज्ञानिकों ने एक 200 मीटर ऊंची दीवार पार करके इसके अंदर जाने का रास्ता निकाला। वहीं यह दीवार ‘वियतनाम की दीवार’ के नाम से मशहूर हुई। गुफा बेहद बड़ी होने के साथ इसके अंदर पेड़-पौधें, जंगल, बादल व नदी देखने को मिलेगी। माना जाता है कि यह गुफा लाखों साल पुरानी है। बात इसके अस्तित्व की करें तो इसे सन 2013 में यात्रियों के घूमने के लिए खोला गया था। मगर इसमें जानें व घूमने के लिए हर साल मात्रा 250-300 लोगों को ही मंजूरी मिलती है। इस गुफा की खासियत है कि इसमें 40 मंजिलों तक बड़ी आसानी से इमारतें बनाई जा सकती है। 

गुफा के अंदर जाने वाले पर्यटकों को पहले छह महीने की ट्रेनिंग दी जाती है। उन्हें कम से कम 10 किलोमीटर पैदल चलने और छह बार रॉक क्लाइंबिंग यानी चट्टानों पर चढ़ना सिखाया जाता है। इसके बाद ही उन्हें गुफा में ले जाया जाता है।

सोन डूंग गुफ़ा की कुछ खासियतें:

  • यह गुफ़ा 200 मीटर चौड़ी और 150 मीटर ऊंची है.
  • इसमें छोटे से जंगल और पेड़-पौधों से लेकर बादल और नदी तक सबकुछ है.
  • यह गुफ़ा वियतनाम के क्वांग-विन्ह के फांग न्हा-के बंग नेशनल पार्क में मौजूद है.
  • इसे वियतनाम की ग्रेट वॉल भी कहा जाता है.
Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

7 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

8 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

8 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

11 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago