UTTARAKHAND

देहरादून में दशहरा: परेड ग्राउंड में 121 फीट का ‘स्लिम’ रावण बना चर्चा का विषय

देहरादून: विजयदशमी के अवसर पर आज देहरादून के परेड ग्राउंड में बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इस साल यहां 121 फीट ऊंचे रावण का पुतला बनाया गया है, जो हर साल की तरह आकर्षण का मुख्य केंद्र है। हालांकि, इस बार रावण के पुतले का एक अलग ही अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। लंबाई तो बढ़ गई, लेकिन पुतले की मोटाई कम होने से रावण का वो रौब और अहंकार नजर नहीं आ रहा है, जिसकी लोग उम्मीद कर रहे थे।

परेड ग्राउंड में रावण के साथ मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले भी स्थापित किए गए हैं। लोगों का कहना है कि रावण से ज्यादा आकर्षक और दमदार कुंभकर्ण का पुतला लग रहा है। कई लोग जो पुतलों को देखने पहुंच रहे हैं, उनका मानना है कि रावण के पुतले का कद तो बढ़ा है, लेकिन उसकी अकड़ और चेहरे पर वो भाव गायब हैं। वहीं, पुतला बनाने वाले कारीगरों का तर्क है कि अधिक लंबे पुतले को ज्यादा भारी बनाने से उसके गिरने का खतरा बना रहता है, इसलिए उसे पतला रखा गया है।

यह आयोजन देहरादून में 1947 से बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी द्वारा किया जा रहा है और यह उनका 78वां आयोजन है।इस बार रावण के 121 फीट के पुतले के साथ 75 फीट का मेघनाद और 70 फीट का कुंभकर्ण का पुतला दहन किया जाएगा।कार्यक्रम में पंजाब का पाइप बैंड और नासिक का ढोल भी विशेष आकर्षण होंगे।

हिंदू नेशनल कॉलेज में तलवार चलाएगा रावण

दूसरी ओर, लक्ष्मण चौक वेलफेयर सोसाइटी की ओर से हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में भी दशहरा मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है. यहां 60 फीट ऊंचे रावण का पुतला दहन किया जाएगा.मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ बंसल ने बताया कि यहां रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के साथ लंका दहन भी होगा.इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रावण का विशेष पुतला है, जिसे एलईडी लाइटों से सजाया गया है. दहन से पहले रावण तलवार चलाएगा और उसकी आंखें भी टिमटिमाएंगी.

इस पुतले को जोधपुरी अचकन और सिल्क की धोती पहनाई गई है. कार्यक्रम में भव्य आतिशबाजी के साथ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी. बताया जा रहा है कि इस आयोजन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यसभा सांसद नरेश बंसल भी शामिल हो सकते हैं.

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

11 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

11 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

15 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

17 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

17 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago