sports news

जसप्रीत बुमराह ने कपिल देव का तोड़ा सालों पुराना रिकॉर्ड, घरेलू मैदान पर सबसे तेज 50 विकेट लेकर बने नंबर-1

देहरादून : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में उन्होंने घरेलू सरजमीं पर अपने 50 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए। ऐसा करते ही उन्होंने महान ऑलराउंडर कपिल देव के दशकों पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया और जवागल श्रीनाथ के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

बुमराह अब घरेलू मैदान पर सबसे कम पारियों में 50 विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं।उन्होंने यह कारनामा अपनी 24वीं पारी में किया, जबकि जवागल श्रीनाथ ने भी इतनी ही पारियां ली थीं।वहीं, दिग्गज कपिल देव को घर पर 50 विकेट पूरे करने के लिए 25 पारियां लगी थीं।

बुमराह ने फेंकी सबसे कम गेंदें

पारियों के मामले में श्रीनाथ की बराबरी करने के बावजूद, बुमराह फेंकी गई गेंदों के मामले में नंबर एक पर हैं। उन्होंने घरेलू मैदान पर 50 विकेट चटकाने के लिए केवल 1747 गेंदें फेंकीं, जो उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने वाला सबसे तेज भारतीय गेंदबाज बनाता है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ दिखाया दम

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उन्होंने जॉन कैंपबेल को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई और फिर अपनी खतरनाक यॉर्कर गेंदों पर जस्टिन ग्रीव्स और जोहान लेने को क्लीन बोल्ड कर दिया।इन्हीं तीन विकेटों के साथ उन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। बुमराह की घातक गेंदबाजी के चलते वेस्टइंडीज की पूरी टीम महज 162 रनों पर सिमट गई।

यह रिकॉर्ड इसलिए भी खास है क्योंकि 2018 में टेस्ट डेब्यू करने वाले बुमराह ने अपना पहला घरेलू टेस्ट 2021 में खेला था।कम समय में ही उन्होंने भारतीय पिचों पर अपनी धाक जमा ली है, जो अक्सर स्पिनरों के लिए मददगार मानी जाती हैं।

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

10 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

10 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

15 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

16 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

16 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago