UTTARAKHAND

वन संपदाओं से राजस्व बढ़ाने के हों प्रयास, सीएम ने गेम चेंजर योजनाओं की बैठक में दिए निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में वन विभाग और ऊर्जा निगम की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने वन संपदाओं के संरक्षण के साथ राजस्व वृद्धि के लिए ठोस कदम उठाने और वनाग्नि की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्ययोजना लागू करने के निर्देश दिए।

इको टूरिज्म से युवाओं को रोजगार

अधिकारियों ने बताया कि इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए इको कैंपिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, पुराने फॉरेस्ट रेस्ट हाउस का पुनर्विकास और स्थानीय युवाओं को नेचर गाइड के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है।

  • अब तक इको टूरिज्म से 5 करोड़ रुपये,
  • जिप्सी संचालन से 17 करोड़ रुपये,
  • स्वयं सहायता समूहों को 30 लाख रुपये की आय हुई है।
  • इसके अलावा, इको टूरिज्म के लिए एक समर्पित वेबसाइट भी बनाई जाएगी।

ऊर्जा क्षेत्र में व्यापक संभावनाओं पर जोर

सीएम धामी ने लघु जल विद्युत परियोजनाओं को गति देने और सरकारी भवनों में सोलर रूफटॉप लगाने के निर्देश दिए। साथ ही शहरी क्षेत्रों में बिजली लाइनों को भूमिगत करने का कार्य मानसून से पहले पूरा करने को कहा।

  • 2023 की जल विद्युत नीति के तहत 160.80 मेगावाट के 8 प्रोजेक्ट मंजूर हुए, जो 1790 करोड़ रुपये की लागत से 2030 तक पूरे होंगे
  • 121 मेगावाट के 6 अन्य प्रोजेक्ट को भी मंजूरी दी गई है।
  • यूजेवीएनएल 2028 से 3 पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट शुरू करेगा, जिनकी लागत 5660 करोड़ रुपये होगी।

धरातल पर दिखें प्रयास, कागजों तक सीमित न रहें

सीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि योजनाएं सिर्फ कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि धरातल पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित हों। साथ ही अन्य राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिस को अपनाकर मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए ठोस रणनीति तैयार करने की बात कही।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

14 hours ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

15 hours ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

15 hours ago

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: अगले 5 दिन होगी बारिश और बर्फबारी, इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, 22 मार्च से 26 मार्च तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली,…

15 hours ago

हल्द्वानी में गरजे राजनाथ: बोले- ‘धामी धाकड़ नहीं धुरंधर हैं’, बोले- अवैध घुसपैठियों के लिए उत्तराखंड में कोई जगह नहीं

सार :रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हल्द्वानी में सीएम धामी की जमकर पीठ थपथपाई। उन्होंने…

15 hours ago