Categories: UTTARAKHAND

परिवार के साथ पर्यावरण मित्रों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

– जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की जांच
– नगर पालिका द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के बाद पर्यावरण मित्रों को बांटी गई मिठाई

पौड़ी। जिलाधिकारी आशीष चौहान के निर्देश के बाद बुधवार को नगर पालिका पौड़ी के सभागार में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पर्यावरण मित्रों एवं उनके परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान नगर पालिका की ओर से पर्यावरण मित्रों को मिठाई भी बांटी गई।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी शांति प्रसाद जोशी ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में सभी पर्यावरण मित्रों एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों की ओर से जांच के बाद कुछ दवाइयां भी बांटी गई।

उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने वाले पर्यावरण मित्रों और उनके परिजनों को स्वस्थ रखने की जिम्मेदारी हमारी भी है। इसे लेकर बीते दिनों जिलाधिकारी ने निर्देश दिए थे। जिसे लेकर ये शिविर लगाया गया है। यह सिलसिला आगे भी जारी रखा जाएगा।

इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /प्रशासक रामचंद्र सेठ वर्चुअल रूप से जुड़े। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के साथ-साथ स्वस्थ रहना भी बेहद जरूरी है। हमारे पर्यावरण मित्र शहर को साफ सुथरा रखते हैं। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम भी उनका और उनके परिवार का ख्याल रखें।

इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ ही नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Tv10 India

Recent Posts

चमोली की बेटी आंचल फरस्वाण के सिर सजा ‘मिस इंडिया उत्तराखंड’ का ताज, अब मिस इंडिया में करेंगी प्रतिभाग

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…

4 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे, परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने बनाया ‘सेल रोटी’, गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…

4 hours ago

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

12 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

14 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

14 hours ago