Categories: Web Stories

बिना कोचिंग के हिमाचल के रजत कुमार ने सीडीएस परीक्षा में किया टॉप

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सोमवार को यूपीएससी सीडीएस II 2023 फाइनल परीक्षा का परिणाम घोषित किया है. इस साल हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के 22 वर्षीय रजत कुमार (Rajat Kumar) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेस (CDS-II 2023) की परीक्षा में टॉप किया है. वहीं पवन तन्मय ने इंडियन नेवल एकेडमिक और मयंक सिंह ने एयर फोर्स एकेडमिक में टॉप किया है. इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार भारतीय सैन्य अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी और वायु सेना अकादमी में दाखिले के लिए पात्र होंगे.

कुमार का चयन भारतीय सैन्य अकादमी (IMA Dehradun) देहरादून के लिए किया गया है. उन्होंने सीडीएस परीक्षा के लिए कोई औपचारिक कोचिंग नहीं ली है. रजत शुरू से मेधावी छात्र रहे हैं. उन्होंने पिछले साल बीए की परीक्षा में 82% अंक प्राप्त करके अपने कॉलेज, गवर्नमेंट कॉलेज शाहपुर में टॉप किया था. उनकी स्कूली शिक्षा शाहपुर के केवी भनाला से हुई है. उन्होंने बताया कि साल 2019 में केवी पालमपुर की उनकी यात्रा ने उन्हें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए और प्रेरणा दी, जहां से कैप्टन विक्रम बत्रा (पीवीसी) ने अपनी वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षा पूरी की. उन्होंने कहा, ”मैंने पिछले साल सीडीएस की तैयारी शुरू की थी.”

सीडीएस II-2023 की परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल करने पर रजत ने कहा कि उन्होंने छोटी उम्र से ही सेना में जाने का सपना देखा था. उन्होंने कहा कि मेरे दादाजी भी सेना में थे और पंजाब रेजिमेंट में कार्यरत थे। मेरे एक चाचा हैं जो भारतीय सेना से सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल हैं जो मुझे मेरे लक्ष्य की ओर मार्गदर्शन करते थे.

रजत कुमार हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं. उनके पिता प्रदीप कुमार डाकिया हैं जबकि उनकी मां बेबी देवी गृहिणी हैं. रजत के परिजन उनकी सफलता से बेहद खुश हैं.

Tv10 India

Recent Posts

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

52 mins ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

57 mins ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

1 hour ago

उत्तराखंड में मौसम का ‘येलो अलर्ट’: 5 जिलों में 50KM की रफ्तार से चलेगा तूफान, 27 मार्च तक बदला रहेगा मिजाज

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…

1 hour ago

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

22 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

22 hours ago