Dehradun: महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका हालचाल जानने के लिए उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी अस्पताल पहुंचे।
उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने कोश्यारी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। सीएम धामी ने लिखा, नई दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी जी से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।
कोश्यारी के राजनीतिक करियर में 2002 से 2003 तक उत्तराखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता रहना शामिल है। वह अविभाजित उत्तर प्रदेश के दौरान राज्य विधान परिषद के सदस्य भी थे। कोश्यारी भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं और आरएसएस समुदाय में उनकी अच्छी पकड़ है।
देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…
जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…
सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…