Categories: DELHI

Tribute:राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी, एनडीए के कई नेता रहे मौजूद

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ शुक्रवार को दिल्ली में ‘सदैव अटल’ में आयोजित प्रार्थना सभा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी. केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और कैबिनेट के अन्य सदस्यों ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के स्मारक ‘सदैव अटल’ में आयोजित प्रार्थना सभा में भाग लिया.वाजपेयी की दत्तक पुत्री नमिता कौल भट्टाचार्य भी उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने ‘सदैव अटल’ पहुंचीं. केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए ‘सदैव अटल’ स्मारक पर मौजूद थे.

गृह मंत्री ने भी पूर्व पीएम को याद किया
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह ने भी उन्हें याद किया। उन्होंने कहा, “देश में जब-जब राजनीतिक शुचिता, राष्ट्रहित के प्रति निष्ठा व सिद्धांतों के प्रति अडिगता की बात आएगी, अटल जी जरूर याद आएँगे। एक तरफ जहाँ भाजपा की स्थापना के माध्यम से उन्होंने राष्ट्रहित की वैचारिकी को लोकप्रिय बनाया, वहीं प्रधानमंत्री के रूप में देश को सामरिक व आर्थिक रूप से मजबूती दी। भारत रत्न श्रद्धेय अटल जी को उनकी पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन करता हूं।”

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, “भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हमारे देश की सुरक्षा और आर्थिक आधुनिकीकरण में उनके आजीवन योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।”

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “नये भारत के निर्माता, सुशासन के आदर्श प्रतिमान, हम सबके प्रिय, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। अपने दूरदर्शी नेतृत्व में उन्होंने देश को विकास की अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंचाया। एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए उनके प्रयासों को सदैव स्मरण किया जाएगा। भारत रत्न के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम!”

यूपी सीएम ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को किया नमन

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दिग्गज नेताओं ने उन्हें याद किया. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा जननेता, सुशासन के आदर्श प्रतिमान, हम सभी के प्रेरणास्रोत, पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन! राजनीति को लोकतांत्रिक मूल्यों से सुवासित करने वाले श्रद्धेय अटल जी भारतीय राजनीति के राजर्षि और अजातशत्रु थे. ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से प्रदीप्त उनका संपूर्ण जीवन सभी जन-प्रतिनिधियों के लिए एक मार्गदर्शिका है. अटल जी की यादें हम सभी के हृदय में सदैव जीवंत रहेंगी.

Tv10 India

Recent Posts

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

3 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

5 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

5 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

5 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का ‘येलो अलर्ट’: 5 जिलों में 50KM की रफ्तार से चलेगा तूफान, 27 मार्च तक बदला रहेगा मिजाज

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…

5 hours ago

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

1 day ago