UTTARAKHAND

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा पहुंचे हरिद्वार: दक्षिण काली मंदिर में की विशेष पूजा; 2029 चुनाव में जीत के लिए स्वामी कैलाशानंद से लिया आशीर्वाद

चुनावी जीत की मन्नत: दक्षिण अफ्रीका में इस साल लोकल और 2029 में राष्ट्रपति चुनाव हैं, जुमा ने जीत के लिए प्रार्थना की।

  • सपरिवार पहुंचे: पत्नी और परिजनों के साथ सिद्धपीठ श्री दक्षिण काली मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की।
  • हरिद्वार आने का संकल्प: जुमा ने मन्नत मांगते हुए कहा- दोबारा राष्ट्रपति बनते ही सबसे पहले हरिद्वार आकर मां काली की पूजा करूंगा।

हरिद्वार,। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा शुक्रवार को दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री दक्षिण काली मंदिर में सपरिवार विशेष पूजा-अर्चना कर मां काली के दर्शन किए। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जुमा की यह विशेष पूजा संपन्न कराई और उन्हें मां की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया।

2029 में शानदार जीत की उम्मीद, स्वामीजी ने दिया आशीर्वाद

पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बातचीत में जैकब जुमा ने हरिद्वार के आध्यात्मिक अनुभव को बेहद सकारात्मक और ऊर्जावान बताया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में आगामी चुनावों में अपनी जीत का भरोसा जताया। स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने पूर्व राष्ट्रपति को विजयी होने का आशीर्वाद देते हुए कहा, “धर्म सत्ता के मार्गदर्शन से ही राजसत्ता को मानव कल्याण और विकास की प्रेरणा मिलती है। मां दक्षिण काली की कृपा से आगामी चुनाव में उन्हें शानदार जीत मिलेगी।”

दोबारा राष्ट्रपति बनते ही सबसे पहले आऊंगा हरिद्वार

स्वामी कैलाशानंद गिरि ने जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण अफ्रीका में इसी साल लोकल चुनाव होने हैं और वर्ष 2029 में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हैं। इन दोनों ही चुनावों में सफलता का आशीर्वाद लेने के लिए वे मंदिर पहुंचे थे। जुमा ने वादा किया है कि राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद वे अपनी पहली विदेश यात्रा के रूप में हरिद्वार आएंगे और मां भगवती काली की फिर से पूजा-अर्चना करेंगे।

विवादों और जेल यात्रा के बाद दोबारा वापसी की तैयारी

84 वर्षीय जैकब जुमा वर्ष 2009 से 2018 तक दक्षिण अफ्रीका के चौथे राष्ट्रपति रहे हैं। साल 2018 में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोपों के चलते उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था, जिसके बाद उन्हें जेल की सजा भी काटनी पड़ी थी। वर्तमान में जुमा एक बार फिर राजनीतिक रूप से सक्रिय हो गए हैं और वर्ष 2029 में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

17 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

17 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

21 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

22 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

23 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago