states news

उत्तराखंड: जिम कॉर्बेट के फाटो टूरिज्म जोन में दिखा विशालकाय ‘हरक्यूलिस’ बाघ

रामनगर (उत्तराखंड): नैनीताल जिले के रामनगर वन प्रभाग तराई पश्चिमी के फाटो टूरिज्म जोन में हाल ही में एक विशालकाय टाइगर दिखाई दिया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस टाइगर को स्थानीय लोग ‘हरक्यूलिस’ नाम दे रहे हैं और इसे फाटो जोन का सबसे बड़ा बाघ बताया जा रहा है.

वन विभाग के अधिकारियों ने हालांकि इस टाइगर को ‘सबसे बड़ा’ मानने में जल्दबाजी को नकारते हुए कहा कि जब तक अन्य टाइगर्स से इसकी माप नहीं की जाती, तब तक इसे सबसे बड़ा कहना उचित नहीं होगा. बावजूद इसके, उन्होंने यह भी माना कि फाटो जोन में इससे पहले इतना बड़ा टाइगर नहीं देखा गया है.

इस विशालकाय टाइगर को हाल ही में फाटो जोन की सफारी में पर्यटकों द्वारा देखा गया और कैमरे में कैद किया गया. रामनगर तराई पश्चिम वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश आर्या ने कहा कि यह बाघ वाकई में बहुत बड़ा है, लेकिन इसे सबसे बड़ा मानने में अभी वक्त लगेगा.

वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर दीप रजवार ने भी इस बाघ की विशालता को स्वीकार करते हुए कहा कि यह पहली बार है जब फाटो जोन में इतना बड़ा बाघ देखा गया है. दीप रजवार ने यह भी बताया कि जिम कॉर्बेट ने जो बैचलर ऑफ पवलगढ़ को मारा था, वह 9 फीट लंबा और 300 किलो से ज्यादा वजन का था.

उन्होंने बताया कि बफर जोन के टाइगर्स अक्सर ज्यादा हैवी दिखाई देते हैं, क्योंकि वहां शिकार की अधिक उपलब्धता होती है. वहीं, कोर जोन के टाइगर्स को शिकार के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिसके कारण वे मस्कुलर और कम वजन वाले होते हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस टाइगर की लंबाई करीब 7 फीट और वजन लगभग 300 किलोग्राम होने का अनुमान जताया जा रहा है.

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख: देहरादून-नैनीताल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’

पहाड़ों में भूस्खलन और मैदानों में जलभराव का संकट: प्रशासन व आपदा प्रबंधन टीमें हाई अलर्ट…

56 mins ago

‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ के समर्थन में उतरा संत समाज: हरिद्वार समागम में केंद्रीय मंत्री शिवराज और CM धामी ने मांगे सुझाव

हरिद्वार में 'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर महामंथन अखाड़ा परिषद ने भी भरी हामी: कहा- 1970 तक…

1 hour ago

उत्तराखंड परिवहन निगम: 5800 कर्मियों का 2 महीने का वेतन फंसा, शासन से बजट जारी होने का इंतजार

5800 कर्मचारियों की बढ़ी आर्थिक परेशानी; शासन में अटकी 4.5 करोड़ की प्रतिपूर्ति, यूनियन ने…

21 hours ago