ऋषिकेश: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन जय शाह ने 5 मई को अपने परिवार के साथ परमार्थ निकेतन ऋषिकेश का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी ऋषिता पटेल और माता सोनल अमित शाह भी उपस्थित थीं। शाह परिवार ने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती के साथ गंगा आरती में भाग लिया और आध्यात्मिक तथा पर्यावरणीय यात्रा का अनुभव लिया।
सोमवार शाम, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन जय शाह ने अपने परिवार के साथ परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में मां गंगा की आरती में भाग लिया। इस अवसर पर, स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने शाह परिवार का स्वागत किया और उन्हें हिमालय की हरित भेंट, रुद्राक्ष का पौधा प्रदान किया।
स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने इस मौके पर कहा, “जब राष्ट्र निर्माण और आध्यात्मिक चेतना एक साथ चलते हैं, तो देश में विकास टिकाऊ, संतुलित और सशक्त होता है। आज भारत के पास ऐसा नेतृत्व है जो आध्यात्मिक मूल्यों को आत्मसात कर, आधुनिकता और संस्कृति के बीच संतुलन बना कर आगे बढ़ रहा है।”
स्वामी जी ने आगे जय शाह को एक दूरदर्शी, कर्मठ और युवा नेतृत्व के प्रतीक के रूप में सराहा। उन्होंने कहा कि जय शाह ने भारतीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को नई दिशा दी है और क्रिकेट प्रशासन में पारदर्शिता, नवाचार और व्यावसायिकता के नए मानदंड स्थापित किए हैं। उनका नेतृत्व क्रिकेट के हर पहलू में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरणादायक है।
आपका योगदान मैदान पर खिलाड़ियों के सशक्त भविष्य को सुनिश्चित करने के साथ क्रिकेट के बुनियादी ढांचे, जमीनी स्तर पर प्रतिभा विकास और वैश्विक मंच पर भारत की प्रभावी उपस्थिति को सुदृढ़ करने में भी है. चाहे वह घरेलू क्रिकेट को सशक्त बनाना हो या अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों का सुचारु आयोजन, आपने हर क्षेत्र में अपनी दक्षता का परिचय दिया है.
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन के रूप में आपका नेतृत्व समूचे एशिया में क्रिकेट के विकास और समावेशी विस्तार का मार्ग प्रशस्त कर रहा है. आपकी युवा ऊर्जा, स्पष्ट दृष्टि और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता संपूर्ण खेल जगत के लिए प्रेरणादायी है.
चीनी स्टॉक पर खड़गे को जवाब: देश में चीनी की कोई कमी नहीं, मोदी सरकार में…
पहाड़ों में भूस्खलन और मैदानों में जलभराव का संकट: प्रशासन व आपदा प्रबंधन टीमें हाई अलर्ट…
हरिद्वार में 'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर महामंथन अखाड़ा परिषद ने भी भरी हामी: कहा- 1970 तक…
4,000 वर्ग किमी में फैले जोन में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का होगा कड़ाई से…
5800 कर्मचारियों की बढ़ी आर्थिक परेशानी; शासन में अटकी 4.5 करोड़ की प्रतिपूर्ति, यूनियन ने…
10 अगस्त को सैलाब में बह गया था मोटर पुल; NDRF, SDRF, सेना और पुलिस…