Categories: Business

सस्ता हुआ सोना, चांदी में बड़ी गिरावट, जानिए 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

नई दिल्ली: सोने-चांदी की घरेलू हाजिर कीमतों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोने की कीमत 50 रुपये की गिरावट के साथ 62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। हालांकि, पिछले कारोबारी सत्र में सोना 62,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ कमोडिटी विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में सोना (24 कैरेट) 62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के हाजिर भाव पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 50 रुपये की गिरावट दर्शाता है।’’ घरेलू वायदा बाजार में भी सोना बुधवार को गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार शाम 5 अप्रैल 2024 की डिलीवरी वाला सोना 15 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 62,286 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

उधर चांदी का घरेलू हाजिर भाव 300 रुपये की गिरावट के साथ 73,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। बीते कारोबारी सत्र में यह 74,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वहीं, घरेलू वायदा बाजार में भी चांदी गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखी। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 3 मई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी बुधवार शाम 0.28 फीसदी या 201 रुपये की गिरावट के साथ 70,857 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स में सोना हाजिर मजबूती के साथ 2,029 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। जबकि पिछले कारोबार में यह भाव 2,034 डॉलर प्रति औंस था। उन्होंने कहा कि व्यापारी अब अमेरिकी जीडीपी आंकड़ों पर नजर रखेंगे। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोना हाजिर 2,029 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से पांच डॉलर की गिरावट दर्शाता है। चांदी मामूली गिरावट के साथ 22.35 डॉलर प्रति औंस पर थी। इसका पिछला बंद भाव 22.65 डॉलर प्रति औंस था।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

3 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

3 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

4 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

22 hours ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

22 hours ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

22 hours ago