UTTARAKHAND

हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर 4 वाहनों की टक्कर के बाद लगी आग, बस जलकर खाक; 1 महिला की मौत, 15 घायल

हरिद्वार। देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर रविवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया। मोतीचूर फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार ट्रक, डंपर, एसयूवी और उत्तराखंड रोडवेज की बस आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एसयूवी का सीएनजी सिलेंडर फट गया, जिससे वाहनों में भीषण आग लग गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरी
हादसा रविवार देर रात का है। टकराने के बाद आग की लपटें इतनी तेज थीं कि रोडवेज बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई और फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

जाम के कारण रेस्क्यू में आई दिक्कत
सूचना मिलते ही मायापुर फायर स्टेशन से दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हरिद्वार के सीएफओ वंश बहादुर यादव ने बताया कि आग पर काबू पाने की कोशिश की गई है। हादसे के बाद हाईवे पर करीब 9 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसके चलते रायवाला से आ रही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को पहुंचने में देरी हुई।

15 एम्बुलेंस से घायलों को भेजा गया अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। राहत कार्य के लिए करीब 15 एम्बुलेंस को मौके पर बुलाकर सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हाईवे पर लगे जाम को खुलवाने के लिए पुलिस मशक्कत कर रही है।


Tv10 India

Recent Posts

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा सख्त, SSP ने ग्रामीणों संग लगाई चौपाल

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा सख्त, SSP ने ग्रामीणों संग लगाई चौपालऔचक निरीक्षण: एसएसपी अजय गणपति…

8 hours ago

ऊधमसिंह नगर में कच्ची शराब माफियाओं पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, एसएसपी के हंटर से थर्राए तस्कर

​बड़ी कार्रवाई: एक हफ्ते के विशेष अभियान में 127 गिरफ्तार, 1.5 लाख लीटर लहन किया…

8 hours ago

गैरसैंण: विधानसभा कूच के दौरान यूकेडी कार्यकर्ताओं का जोरदार हंगामा, पुलिस ने छोड़ी वाटर कैनन; कई नेता गिरफ्तार

गैरसैंण: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में एक तरफ जहां राज्यपाल का…

15 hours ago

देहरादून: शक के चलते सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका पर किया चाकू से जानलेवा हमला, गले पर लगे 60 टांके; आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: राजधानी देहरादून के क्लेमेंट टाउन इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई…

15 hours ago

गैरसैंण बजट सत्र 2026: राज्यपाल गुरमीत सिंह का अभिभाषण, विकास, पर्यटन और रोजगार पर फोकस

भराड़ीसैंण (गैरसैंण): उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत सोमवार, 9 मार्च को गैरसैंण स्थित…

16 hours ago

गैरसैंण में बजट सत्र शुरू: राज्यपाल के अभिभाषण के साथ हंगामे की शुरुआत, विपक्ष का प्रदर्शन; जानें क्यों नाराज है कांग्रेस?

गैरसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ…

16 hours ago