UTTARAKHAND

हरिद्वार: पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के दिवंगत पति पीसी जोशी की अस्थियां गंगा में विसर्जित, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के दिवंगत पति पुरन चंद जोशी की अस्थियां सोमवार को हरिद्वार पहुंचीं। वीआईपी घाट पर पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अस्थियों का गंगा विसर्जन किया गया।

दिवंगत पीसी जोशी का हाल ही में लखनऊ में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। सोमवार को उनके बेटे मयंक जोशी अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे। विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रीता बहुगुणा जोशी के अलावा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, मदन कौशिक, सुबोध उनियाल समेत कई राजनेता और संत समाज के लोग वीआईपी घाट पर मौजूद रहे।

तीर्थ पुरोहितों ने संपन्न कराया संस्कार
अस्थि विसर्जन कार्यक्रम तीर्थ पुरोहित राजीव वशिष्ठ, उमाशंकर वशिष्ठ, श्रेय वशिष्ठ, संजय वशिष्ठ, अभिषेक वशिष्ठ और बृजेश वशिष्ठ के सानिध्य में संपन्न हुआ। मंत्रोच्चार के बीच गंगा पूजन किया गया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

बड़ी संख्या में पहुंचे दिग्गज
इस दौरान शोक व्यक्त करने वालों में विधायक प्रदीप बत्रा, आदेश चौहान, कांग्रेस नेता संजय पालीवाल, ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, महामंडलेश्वर ललितानंद गिरी, राज्य मंत्री जयपाल सिंह चौहान और शोभाराम प्रजापति सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अपूर्णीय क्षति: मदन कौशिक
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने पीसी जोशी के निधन पर शोक जताते हुए इसे परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।


Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

12 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

12 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

16 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

17 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

18 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago