UTTARAKHAND

हरिद्वार: चार दिन में दो हाथियों की मौत से हड़कंप, खेतों से हटाई जाएगी अवैध इलेक्ट्रिक फेंसिंग

हरिद्वार। हरिद्वार वन प्रभाग में महज चार दिनों के भीतर दो हाथियों की मौत के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है। एक हाथी की मौत खेत में लगी बिजली की तारबाड़ (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) के करंट से होने की पुष्टि हुई है, जबकि दूसरे की मौत का कारण अभी भी रहस्य बना हुआ है। इन घटनाओं के बाद वन विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए जंगल से सटे खेतों में लगी अवैध फेंसिंग को हटाने के लिए एक बड़ा अभियान चलाने का फैसला किया है।

मामले के अनुसार, हरिद्वार वन प्रभाग की खानपुर रेंज में 26 सितंबर को रसूलपुर बीट में और 29 सितंबर को शाह मंसूर बीट में एक-एक हाथी का शव बरामद हुआ था। शाह मंसूर में मिले हाथी का शव एक खेत में था, जहां बिजली की फेंसिंग लगी हुई थी। प्रथम दृष्टया करंट लगने से मौत की पुष्टि होने के बाद वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खेत मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जांच के लिए बरेली भेजे गए सैंपल

वहीं, 26 सितंबर को रसूलपुर बीट में मृत मिले पहले हाथी की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं, जिससे विभाग की चिंता बढ़ गई है। डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि पहले हाथी की मौत के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। किसी भी तरह की आशंका को दूर करने के लिए विसरा सैंपल भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई), बरेली और भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून भेजे गए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मौत का कारण कोई जहर या अन्य बीमारी तो नहीं है। इसके अलावा, घटनास्थल के आसपास के जल स्रोतों से पानी के सैंपल भी जांच के लिए एकत्र किए गए हैं।

चलेगा फेंसिंग हटाने का अभियान

डीएफओ ने बताया कि जिस क्षेत्र में करंट से हाथी की मौत हुई है, वहां बड़े पैमाने पर खेतों में अवैध इलेक्ट्रिक फेंसिंग होने की जानकारी मिली है। इसे एक गंभीर खतरा मानते हुए, इन जानलेवा फेंसिंग को हटाने के लिए एक विशेष टीम का गठन कर जल्द ही एक बड़ा अभियान शुरू किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी घटना की जांच एसडीओ स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है।

Tv10 India

Recent Posts

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

1 hour ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

1 hour ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

2 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का ‘येलो अलर्ट’: 5 जिलों में 50KM की रफ्तार से चलेगा तूफान, 27 मार्च तक बदला रहेगा मिजाज

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…

2 hours ago

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

22 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

23 hours ago