Categories: UTTAR PRADESH

हाथरस भगदड़ मामले में अब तक 6 गिरफ्तार, आयोजक पर एक लाख का इनाम घोषि‍त

हाथरस भगदड़ मामला.

हाथरस: सत्संग में भगदड़ के मामले में पुलिस ने नारायण साकार विश्व हरि के छह सेवादारों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार पुरुष और दो मह‍िलाएं शाम‍िल हैं। अलीगढ़ आईजी शलभ माथुर ने गुरुवार को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है। उन्‍होंने बताया क‍ि ये सभी आयोजन समिति के सदस्य हैं और ‘सेवादार’ के रूप में काम करते थे। ये लोग भगदड़ मचने के समय मौके से भाग गए थे।

उन्‍होंने बताया क‍ि मुख्य आरोपी प्रकाश मधुकर की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया जा रहा है। जल्द ही उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया जाएगा। हम इस बात की भी जांच करेंगे कि कहीं यह घटना किसी साजिश के तहत तो नहीं हुई।

आईजी माथुर ने कहा, “अगर जरूरत पड़ेगी तो नारायण साकार उर्फ भोले बाबा से पूछताछ की जाएगी। एफआईआर के अंदर उनका (नारायण साकार उर्फ भोले बाबा) नाम नहीं है। ज‍िम्मेदारी आयोजक की होती है। आयोजक का नाम एफआईआर में है। जो सेवादार थे, जिन्होंने भीड़ को रोकने की कोशिश की। जो वहां से भाग गए और जिन्होंने पुलिस के साथ सहयोग नहीं किया, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।”

सत्संग में भगदड़ की घटना में सेवादारों और आयोजकों की बड़ी लापरवाही इसमें सामने आई है। इसके पीछे साजिश भी बताई जा रही है। भगदड़ में लोग रौंदे जाते रहे, लेकिन इस घटना को शुरुआत में छिपाने की कोशिश हुई।

सेवादारों ने नहीं उठने द‍िए शव

सेवादारों ने भगदड़ की घटना में शव नहीं उठाने दिए। उन्होंने पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य लोगों को मदद के लिए बुलाया और कहा कि यह बाबा के आशीर्वाद से सही हो जाएगा। इसके बाद व्यवस्था में लगे तमाम सेवादार मौके से भाग गए। मुख्यमंत्री ने भी इस घटना के पीछे साजिश की आशंका जताई है।

घटना मंगलवार को करीब पौने दो बजे की है। यहां बाबा का काफिला निकलने के दौरान रज एकत्रित करने को लेकर धक्का-मुक्की और भगदड़ हुई। सेवादार और बाबा के निजी सुरक्षाकर्मियों की धक्का-मुक्की के चलते भगदड़ की रिपोर्ट एसडीएम ने भेजी है। इधर, घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीद भी इस बात को कहते नजर आए। उन्होंने बताया कि जब गड्ढे में गिरे लोगों को बचाने के लिए ग्रामीण और पुलिस-प्रशासिक अधिकारी आगे बढ़े तो सेवादारों ने उन्हें शव नहीं उठाने दिए।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: मदरसा बोर्ड खत्म, नया प्राधिकरण गठित

देहरादून: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म होगा, सरकार ने राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण गठित कर…

2 days ago

सीएम की समीक्षा बैठक के बाद बड़ा फैसला, निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग तेज होगी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वैश्विक निवेशक सम्मेलन में हुए एमओयू के…

2 days ago

Mussoorie: प्रसिद्ध यात्रा लेखक पद्मश्री ह्यू गैंटज़र का निधन

मसूरी। प्रसिद्ध यात्रा लेखक और पद्मश्री सम्मानित ह्यू गैंटज़र का मंगलवार को 94 वर्ष की…

2 days ago

रेल बजट में उत्तराखंड को बड़ी राहत: 4,769 करोड़ रुपये से रफ्तार पकड़ेंगी परियोजनाएं

देहरादून: रेल बजट से उत्तराखंड को इस साल 4,769 करोड़ रुपये मिलेंगे। इससे ऋषिकेश-कर्णप्रयाग समेत…

3 days ago

Union Budget 2026: सीएम धामी ने केंद्रीय बजट को बताया ‘विकसित भारत’ का आधार

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27…

4 days ago

मनरेगा से बेहतर वीबी जी रामजी योजना बेहतर, कांग्रेस का राम नाम का विरोध पुराना: रेखा

नानकमत्ता में वीबीजी रामजी योजना पर जिला सम्मेलन का आयोजनटीवी 10 इंडिया मीडिया नेटवर्कनानकमत्ता। कैबिनेट…

4 days ago