Categories: Life Style

कई बीमारियों की एक दवा है तेजपत्ता

तेजपत्ते का इस्तेमाल भारतीय रसोई में एक मसाले के रूप में किया जाता है, पर आप क्या जानते हैं कि यह एक लाभकारी औषधि है। इसमें विटामिन सी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, पोटेशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।आइए आज हम आपको तेज पत्ता के सेहत को होने वाले फायदे बताते हैं.

पाचन को सुधारना

जो लोग पेट की समस्या से परेशान हैं, वो इसका सेवन जरूरी करें। तेजपत्ता पाचन को सुधारने में मदद कर सकता है जिससे खाने को पचाने की प्रक्रिया में सुधार होता है। यह कब्ज की समस्या को भी ठीक करता है।

डिप्रेशन को करता है दूर

तेज पत्ते के सेवन से डिप्रेशन दूर करने में मदद मिलती है। इसमें ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते है, जो तनाव को शांत करते हैं। एक कप तेजपत्ते से बनी चाय अगर आप पिए तो आप शांत दिमाग महसूस करेंगे।

गठिया रोग में है फायदेमंद

तेजपत्ते को आयुर्वेद में काफी प्रभावकारी माना जाता है। इसमें एंटीफंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो फंगल और इंफेक्शन को ठीक करने के साथ दर्द में आराम भी देते हैं।

निमोनिया में है फायदेमंद

निमोनिया में तेजपत्ते से बना काढ़ा काफी फायदा करता है। इसे बनाने के लिए एक तेजपत्ता, एक बड़ी इलायची, थोड़ा सा गुड़ और एक लें। इसे उबालकर काढ़ा बना लें।

खांसी में आराम देता है

अगर आप लगातार होने वाली खांसी से परेशान हैं, तेजपत्ता आपको काफी राहत देगा। इसके लिए तेजपत्ता और पीपल की छाल को बराबर मात्रा में पीसकर चूर्ण बनाकर उसमें शहद के साथ मिलाकर खाएं।

सिर दर्द में आराम देता है

सिरदर्द होने वाले दर्द को दूर करने के लिए तेजपत्ता काफी फायदेमंद है। आपकी इसकी चाय या लेप बना कर लगा सकते हैं। इसे बनाने के लिए तेजपत्ता को पीसकर इसका पेस्‍ट बना लें और इस पेस्ट को थोड़ा सा गर्म करके माथे पर लगा लें।

साइनस

 तेज पत्ता साइनस के लिए फायदेमंद है. इसके सेवन से बहती नाक की दिक्कत जल्दी ठीक हो जाती है. तेज पत्ता में एरोमेटिक यानी खूशबूदार गुण मौजूद होते हैं. जो साइनस समस्या को दूर करता है. तेजपत्ता के साथ अगर काली मिर्च मिलाकर इसकी चाय पिएं तो साइनस की समस्या से जल्द राहत मिल सकती है.

कोलेस्ट्रॉल कम करे

 तेज पत्ता में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं. इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं. जो बैड कॉलेस्ट्रोल को कम करने के फायदेमंद होते हैं. इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है. यह हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है.

तेजपत्ता के उपयोग से विभिन्न सेहत सम्बन्धी समस्याओं को नियंत्रित किया जा सकता है, जैसे कि उच्च रक्तचाप, कफ, बुखार, खांसी, और अल्सर को भी।इसका सेवन नकारात्मक प्रभाव भी डाल सकता है। इससे पहले किसी डॉक्टर से परामर्श करें, विशेषकर यदि आप किसी विशेष चिकित्सा स्थिति में हैं या किसी अन्य दवाओं का सेवन कर रहे हैं।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

4 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

4 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

4 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

23 hours ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

23 hours ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

23 hours ago