Categories: Web Stories

गुजरात के इस मशहूर स्नैक्स को पीएम मोदी भी चटकारे लेकर खाते हैं, जानें इसे बनाने की विधि

गुजरात : आज हम आपको गुजरात के बहुत ही फेमस डिश के बारे में बताएंगे। यह स्नैक्स सिर्फ गुजरात में ही फेमस नहीं है बल्कि दूसरे शहरों में भी इसे खासा पसंद किया जाता है। इसका स्वाद इतना ज़बरदस्त होता है कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को यह डिश पसंद आती है। हम जिस डिश की बात कर रहे हैं उसका नाम है ढोकला। गुजरात के इस मशहूर स्नैक्स को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चटकारे लेकर खाते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं आप आसानी से इस हेल्दी और स्वादिष्ट नाश्ते को कैसे बनाएं?

ढोकला बनाने की सामग्री

  1. चना दाल – 1 कप
  2. बेसन – 1 चम्मच
  3. अदरक-हरी मिर्च पेस्ट – 1 चम्मच
  4. चीनी – 4 चम्मच
  5. बेकिंग सोडा – आधा चम्मच
  6. राई – 1 चम्मच
  7. तिल – 1 चम्मच
  8. हींग – 1 चुटकी
  9. नींबू रस – 1 चम्मच
  10. हरी मिर्च लंबी कटी – 3-4
  11. करी पत्ते
  12. हरा धनिया
  13. तेल
  14. नमक – स्वादानुसार

ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले चना दाल को रात में भिगोकर रख दें। सुबह दाल को मिक्सर जार में डालकर उसे दरदरा ग्राइंड करें। अब दाल के पेस्ट को एक बड़ी बाउल में डालें। अब इस पेस्ट में 1 चम्मच बेसन मिलाएं और अच्छी तरह इसे बैटर में मिक्स करें। उसके बाद इस पेस्ट में अदरक-हरी मिर्च पेस्ट, चीनी, स्वादानुसार नमक, सोडा और नींबू का रस डालकर एक बार फिर से अच्छी तरह मिक्स करें।

अब इस बैटर को 6 घंटे ढककर रखें ताकि बैटर अच्छी तरह से फर्मेंटेड हो जाए।  6  घंटे बाद एक थाली में ब्रश से तेल लगाएं और जब जब वह चिकना हो जाये तब उसमे समान अनुपात में बैटर डालकर उसे अच्छी तरह फैला दें। इसके बाद एक एक बड़े भगोने में आधा पानी भरकर गैस पर गर्म करें।  जब अपनी गर्म हो जाए तो उसमें एक छोटा भगोना रखें और उसके ऊपर बैटर की थाली रखकर उसे ढक दें और 15 मिनट तक स्टीम करें। 15 मिनट के बाद ढोकला निकालें और उसे चाकू से चौकोर काटें और दूसरे बर्तन में ट्रांसफर करें। अब एक कड़ाही में तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तब इसमें राई, तिल, करी पत्ते, और हरी मिर्च से तड़का दें। इसके बाद इस तड़के को ढोकले पर फैलाएं और अच्छे से मिला लें। आपक स्पॉन्जी धोका तैयार है। 

Tv10 India

Recent Posts

सफर की सूरत बदलेगी: केदारनाथ के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड को मिलेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का तोहफा

देहरादून: उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करोड़ों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून…

8 mins ago

वास्तु दोष मिटाए और धन बढ़ाए: दक्षिणावर्ती शंख के अचूक उपाय

दक्षिणावर्ती शंख को हिंदू धर्म में बहुत शुभ और साक्षात माता लक्ष्मी का रूप माना…

45 mins ago

चमोली की बेटी आंचल फरस्वाण के सिर सजा ‘मिस इंडिया उत्तराखंड’ का ताज, अब मिस इंडिया में करेंगी प्रतिभाग

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…

18 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे, परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने बनाया ‘सेल रोटी’, गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…

18 hours ago

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

1 day ago