भारतीय टीम ने दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीम को 100 रनों से करारी शिकस्त दी है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। पहले टी20 मैच में जिम्बाब्वे ने 13 रनों से जीत हासिल की थी। पहले मैच की गलतियों से सबक लेते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने दूसरे मैच में अद्वितीय प्रदर्शन किया। भारतीय बल्लेबाजों के आक्रामक खेल के सामने जिम्बाब्वे के गेंदबाज टिक नहीं पाए और पूरी तरह से असफल रहे।
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, जो पूरी तरह से सही साबित हुआ। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए धुआंधार 234 रन बनाए। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम मात्र 134 रनों पर सिमट गई और पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। इस तरह, टीम इंडिया ने 100 रनों के विशाल अंतर से मैच जीत लिया।
इस जीत के साथ ही भारतीय टीम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100+ रनों से सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन गई है। भारत ने पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100+ रनों से 4-4 मुकाबले जीते थे, जबकि भारतीय टीम ने अब 100 से अधिक रनों के अंतर से पांचवां मुकाबला जीतकर यह कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है।
भारतीय टीम – 5 जीत
पाकिस्तान- 4 जीत
ऑस्ट्रेलिया – 4 जीत
इंग्लैंड – 3 जीत
अफगानिस्तान – 3 जीत
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…
जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…
सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…
राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…
देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…