Categories: DELHI

Mpox Alert: भारत में मिला मंकीपॉक्स का पहला मरीज, स्वास्थ्य मंत्रालय ने की पुष्टि

नई दिल्ली: विदेश यात्रा से दिल्ली लौटे संदिग्ध मरीज में मंकीपॉक्स की पुष्टि हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी सार्वजनिक की है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, हाल में विदेश से भारत लौटे दिल्ली के एक व्यक्ति में एमपॉक्स वायरस मिला है. ये मंकीपॉक्स का इस बार भारत में पहला मामला है. मंत्रालय इस केस पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं और लोगों को पैनिक न होने की सलाह दी गई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस मरीज को अस्पताल में आइसोलेशन और कड़ी निगरानी में रखा गया है. फिलहाल मरीज की हालत स्थिर है. मरीज के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग की जा रही है. कल यानी रविवार को ही इस संदिग्ध मरीज के लक्षणों को देखते हुए उसे अलग आरक्षित वार्ड में आइसोलेट करके रखा गया था. साथ ही जांच के लिए उसका सैंपल भेज दिया गया था. मरीज को दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में आइसोलेट किया गया था.

कैसे फैलता है मंकीपॉक्स ?

यह एक वायरल संक्रमण है जो संक्रमित व्यक्ति, वस्तु से फैल सकता है। इसमें शरीर पर दाने होना, ठंड लगकर बुखार आने जैसे लक्षण होते हैं। हेल्थ मिनिस्ट्री के अनुसार इससे बचाव के लिए हमें मास्क पहना चाहिए।  इसके अलावा संक्रमित मरीज  द्वारा यूज किए गए कपड़े, चादर, तौलिए आदि का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। लक्ष्ण दिखाई पड़ने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

क्या हैं मंकीपॉक्स के लक्षण?

इस वायरस से संक्रमित मरीज के लक्षण की बात करें तो इसमें तेज बुखार के साथ-साथ मांसपेशियों और पीठ में तेज दर्द महसूस हो सकता है. इसके अलावा तेज सिरदर्द और शरीर पर चकत्ते भी पड़ सकते हैं. इसलिए अगर ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं तो फिर तुरंत डॉक्टर को दिखाना न भूले. वायरस से पीड़ित मरीज में बुखार 5 से 21 दिनों तक रह सकता है. सरकार विदेश से आने वाले यात्रियों पर नजर रख रही है. कुछ एयरपोर्ट पर भी इसके लिए यात्रियों की स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है.

WHO घोषित कर रखा है ग्लोबल इमरजेंसी

इसी साल 14 अगस्त को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मंकीपॉक्स बीमारी के मौजूदा प्रकोप को अंतरराष्ट्रीय चिंता को देखते हुए ग्लोबल इमरजेंसी घोषित किया था. डब्ल्यूएचओ की ओर से यह कदम कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में एम पॉक्स मामलों की लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए लिया गया. पिछले छह महीने में पूर्वी अफ्रीकी देशों बुरुंडी, केन्या, रवांडा और युगांडा में इसके मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिला है. ये वो देश हैं जहां पहले एम पॉक्स के मामले सामने आए थे.

Tv10 India

Recent Posts

चमोली की बेटी आंचल फरस्वाण के सिर सजा ‘मिस इंडिया उत्तराखंड’ का ताज, अब मिस इंडिया में करेंगी प्रतिभाग

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…

3 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे, परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने बनाया ‘सेल रोटी’, गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…

3 hours ago

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

11 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

13 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

13 hours ago