Categories: sports news

India vs England 5th T20: इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टी20 में अभिषेक शर्मा ने तूफानी शतक जड़ इतिहास के पन्नों में दर्ज किया अपना नाम

मुंबई। भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का आखिरी यानी 5वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में इंग्लिश कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. लेकिन उनका ये फैसला पूरी तरह गलत साबित हुआ है. क्योंकि पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने विस्फोटक बल्लेबाजी की है. अभिषेक शर्मा ने तूफानी शतक जड़ दिया है और एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इतना ही नहीं अभिषेक शर्मा सबसे तेज शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं.

अभिषेक शर्मा ने जड़ा एतिहासिक शतक

इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टी20 में अभिषेक शर्मा ने महज 37 गेंदों में शतक जड़ दिया है. इस शतक के साथ अभिषेक शर्मा ने इतिहास के पन्नों पर भी अपना नाम लिखवा लिया है. दरअसल, उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने के मामले में रिकॉर्ड बनाया है और वो ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

टी20आई में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज

35 डेविड मिलर बनाम बांग्लादेश पोटचेफस्ट्रूम 2017
35 रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका इंदौर 2017
37 अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड वानखेड़े 2025
39 जॉनसन चार्ल्स बनाम साउथ अफ्रीका सेंचुरियन 2023
40 संजू सैमसन बनाम बांग्लादेश हैदराबाद 2024

ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय

आपको बता दें कि दुनिया में सबसे तेज शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं. वहीं अगर भारतीय क्रिकेट इतिहास के बात करें, तो अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर हैं. क्योंकि उनसे तेज शतक सिर्फ रोहित शर्मा ने जड़ा है, जो 35 गेंदों में आया था. वहीं अभषेक शर्मा ने 37 गेंदों में शतक पूरा किया और दूसरे भारतीय बन गए हैं.

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: मदरसा बोर्ड खत्म, नया प्राधिकरण गठित

देहरादून: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म होगा, सरकार ने राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण गठित कर…

2 days ago

सीएम की समीक्षा बैठक के बाद बड़ा फैसला, निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग तेज होगी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वैश्विक निवेशक सम्मेलन में हुए एमओयू के…

2 days ago

Mussoorie: प्रसिद्ध यात्रा लेखक पद्मश्री ह्यू गैंटज़र का निधन

मसूरी। प्रसिद्ध यात्रा लेखक और पद्मश्री सम्मानित ह्यू गैंटज़र का मंगलवार को 94 वर्ष की…

2 days ago

रेल बजट में उत्तराखंड को बड़ी राहत: 4,769 करोड़ रुपये से रफ्तार पकड़ेंगी परियोजनाएं

देहरादून: रेल बजट से उत्तराखंड को इस साल 4,769 करोड़ रुपये मिलेंगे। इससे ऋषिकेश-कर्णप्रयाग समेत…

3 days ago

Union Budget 2026: सीएम धामी ने केंद्रीय बजट को बताया ‘विकसित भारत’ का आधार

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27…

4 days ago

मनरेगा से बेहतर वीबी जी रामजी योजना बेहतर, कांग्रेस का राम नाम का विरोध पुराना: रेखा

नानकमत्ता में वीबीजी रामजी योजना पर जिला सम्मेलन का आयोजनटीवी 10 इंडिया मीडिया नेटवर्कनानकमत्ता। कैबिनेट…

4 days ago