UTTARAKHAND

UTTARAKHAND CHARDHAM YATRA 2025: थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने केदारनाथ में की विशेष पूजा-अर्चना

भारतीय थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी शनिवार को परिवार संग केदारनाथ धाम पहुंचे। बाबा केदार के दर्शन करते हुए उन्होंने मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर बदरी-केदार मंदिर समिति और केदारनाथ तीर्थ पुरोहित समाज ने उनका भव्य स्वागत किया।

थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बाबा केदार के किए दर्शन

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड): भारतीय थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अपने परिवार के साथ बाबा केदारनाथ के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में केदारनाथ तीर्थ पुरोहित समाज और बदरी-केदार मंदिर समिति ने उनका भव्य स्वागत किया।

बाबा केदार के दर्शनों के लिए इन दिनों आम के साथ खास यात्री भी पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी परिवार सहित बाबा केदार के धाम पहुंचे। उन्होंने लगभग आधा घंटे तक परिवार संग बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने धाम की भव्यता को भी निहारा और कहा कि भगवान शिव का यह धाम ‘दिव्य और अद्भुत’ है, यहां आकर मन को अपार शांति मिलती है।

बता दें कि केदारनाथ धाम में आम श्रद्धालुओं के साथ ही वीआईपी यात्रियों के आने का सिलसिला जारी है। बीते 6 जून को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने केदारनाथ दर्शन किए थे, जबकि 2 जून को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता धाम पहुंची थीं।

गौर हो कि इस साल केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को खोले गए थे। कपाट खुलने के बाद से केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। अभी तक 8 लाख 65 हजार 614 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। वहीं, शनिवार 7 जून को 23 हजार 532 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार का दर्शन और पूजन किया।

Tv10 India

Recent Posts

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

14 mins ago

उत्तराखंड में मौसम का ‘येलो अलर्ट’: 5 जिलों में 50KM की रफ्तार से चलेगा तूफान, 27 मार्च तक बदला रहेगा मिजाज

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…

20 mins ago

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

21 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

21 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

22 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

2 days ago