मसूरी, उत्तराखंड: उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को मसूरी क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें एक कार खाई में गिर गई और एक ट्रक सड़क पर पलट गया। इन हादसों में कई लोग घायल हुए और यातायात भी बाधित हुआ।
कोलुखेत के पास कार खाई में गिरी, दो युवक गंभीर घायल
मसूरी-देहरादून रोड पर कोलुखेत स्थित पानी वाले बैंड के पास एक कार (बीआर 06 डीएच 3402) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश निवासी नैतिक राजपत्र रणधीर कुमार सिंह (32 वर्ष) और देहरादून के नालापानी चौक निवासी अनुराग चौधरी (31 वर्ष) के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस एसआई पंकज सिंह महिपाल के नेतृत्व में एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से एसडीआरएफ के जवानों और पुलिस ने खाई में गिरे दोनों युवकों को सकुशल बाहर निकाला। घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस की सहायता से देहरादून के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और फिलहाल मामले की जांच जारी है।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलटा ट्रक, मार्ग बाधित
इसी दिन, मसूरी से कैंपटी की ओर जा रहा एक ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर लाल बहादुर शास्त्री अकादमी के पिछले गेट के सामने अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक के पलटने से सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
घटना की सूचना पर मसूरी पुलिस एसआई छत्रपाल सिंह के नेतृत्व में एक टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रक को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू कराया, जिससे फंसे हुए वाहन आगे बढ़ सके।
देहरादूनउत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी से सियासी बिसात बिछानी शुरू…
रुद्रप्रयाग। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हिमालय की सदियों पुरानी लोकपरंपरा और आधुनिक आत्मनिर्भरता का अनूठा…
चीनी स्टॉक पर खड़गे को जवाब: देश में चीनी की कोई कमी नहीं, मोदी सरकार में…
पहाड़ों में भूस्खलन और मैदानों में जलभराव का संकट: प्रशासन व आपदा प्रबंधन टीमें हाई अलर्ट…
हरिद्वार में 'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर महामंथन अखाड़ा परिषद ने भी भरी हामी: कहा- 1970 तक…
4,000 वर्ग किमी में फैले जोन में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का होगा कड़ाई से…