भारतीय थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी शनिवार को परिवार संग केदारनाथ धाम पहुंचे। बाबा केदार के दर्शन करते हुए उन्होंने मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर बदरी-केदार मंदिर समिति और केदारनाथ तीर्थ पुरोहित समाज ने उनका भव्य स्वागत किया।
रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड): भारतीय थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अपने परिवार के साथ बाबा केदारनाथ के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में केदारनाथ तीर्थ पुरोहित समाज और बदरी-केदार मंदिर समिति ने उनका भव्य स्वागत किया।
बाबा केदार के दर्शनों के लिए इन दिनों आम के साथ खास यात्री भी पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी परिवार सहित बाबा केदार के धाम पहुंचे। उन्होंने लगभग आधा घंटे तक परिवार संग बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने धाम की भव्यता को भी निहारा और कहा कि भगवान शिव का यह धाम ‘दिव्य और अद्भुत’ है, यहां आकर मन को अपार शांति मिलती है।
बता दें कि केदारनाथ धाम में आम श्रद्धालुओं के साथ ही वीआईपी यात्रियों के आने का सिलसिला जारी है। बीते 6 जून को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने केदारनाथ दर्शन किए थे, जबकि 2 जून को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता धाम पहुंची थीं।
गौर हो कि इस साल केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को खोले गए थे। कपाट खुलने के बाद से केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। अभी तक 8 लाख 65 हजार 614 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। वहीं, शनिवार 7 जून को 23 हजार 532 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार का दर्शन और पूजन किया।
देहरादूनउत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी से सियासी बिसात बिछानी शुरू…
रुद्रप्रयाग। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हिमालय की सदियों पुरानी लोकपरंपरा और आधुनिक आत्मनिर्भरता का अनूठा…
चीनी स्टॉक पर खड़गे को जवाब: देश में चीनी की कोई कमी नहीं, मोदी सरकार में…
पहाड़ों में भूस्खलन और मैदानों में जलभराव का संकट: प्रशासन व आपदा प्रबंधन टीमें हाई अलर्ट…
हरिद्वार में 'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर महामंथन अखाड़ा परिषद ने भी भरी हामी: कहा- 1970 तक…
4,000 वर्ग किमी में फैले जोन में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का होगा कड़ाई से…