Web Stories

खेत में गेहूँ की जगह बो दी रेत, फिर जो हुआ देख कर चौंक जाएँगे!

धन्ना जी बचपन से ही संत-सेवा में लगे रहते थे। उनके मन में साधुओं के प्रति गहरी श्रद्धा थी।
एक दिन उनके पिताजी ने कहा –
“बेटा, हम गृहस्थ लोग हैं। महीने में एक-दो बार कोई साधु आ जाए, तो सेवा कर दें, यह ठीक है। लेकिन तुम तो रोज़ साधु बुला लाते हो। हमें खेती-बाड़ी करनी चाहिए या साधुओं की सेवा? तुम अभी कमाते भी नहीं हो, तुम्हारा पालन-पोषण हम करते हैं, और ऊपर से इतने साधु! आज के बाद अगर कोई साधु घर लाए तो मैं उसे अंदर नहीं आने दूँगा। अगर सेवा करनी है, तो अपनी कमाई से करना। अभी तुम गेहूँ लेकर खेत में बो आओ।”

धन्ना जी चुपचाप गेहूँ बैलगाड़ी में रखकर खेत की ओर चल दिए। रास्ते में पाँच-छह संत मिले। उन्होंने धन्ना जी को प्रणाम किया और कहा कि वे उनसे मिलने आए हैं।
धन्ना जी ने सोचा — पिताजी ने साधुओं को घर लाने से मना किया है, अगर इन्हें घर ले गया तो नाराज़ होंगे।
इसलिए वे संतों को खेत ले गए, उन्हें पेड़ के नीचे बिठाया और बोले – “आप विश्राम कीजिए, मैं भोजन की व्यवस्था करता हूँ।”

धन्ना जी गेहूँ बेचकर दाल, बाटी और चूरमा का सामान खरीद लाए। संतों के साथ मिलकर भोजन बनाया, भगवान को भोग लगाया और प्रेमपूर्वक उन्हें खिलाया।
भोजन के बाद, गेहूँ की जगह धन्ना जी ने खेत में रेत बो दी ताकि लोग समझें कि उन्होंने बोवाई कर दी है।
कुछ दिन बाद गाँव में चर्चा हुई कि धन्ना जी के खेत में ऐसी सुंदर फसल आई है जैसी किसी ने कभी नहीं देखी — गेहूँ के दाने बिल्कुल समान दूरी पर और सब हरे-भरे!

धन्ना जी को लगा कि लोग मज़ाक कर रहे हैं, लेकिन जब वे खेत पहुँचे, तो चमत्कार देखकर रो पड़े — जहाँ रेत बोई थी, वहाँ सुनहरी गेहूँ की लहलहाती फसल थी।

उन्होंने पिताजी को सब सच बताया। पिताजी भावुक हो गए और बोले – “मेरा सौभाग्य है कि मेरे घर में ऐसा पुत्र जन्मा। आज से तुम जितनी चाहो संत-सेवा करो, मैं भी तुम्हारे साथ रहूँगा।”

उस साल फसल इतनी हुई कि उपज 50 गुना बढ़ गई और भंडार भर गए। गाँव भर में यह बात फैल गई कि यह सब भगवान की कृपा और धन्ना जी की सच्ची भक्ति का परिणाम है।

Tv10 India

Recent Posts

चमोली की बेटी आंचल फरस्वाण के सिर सजा ‘मिस इंडिया उत्तराखंड’ का ताज, अब मिस इंडिया में करेंगी प्रतिभाग

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…

1 hour ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे, परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने बनाया ‘सेल रोटी’, गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…

2 hours ago

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

10 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

11 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

12 hours ago