Categories: Web Stories

यहीं मिली थी भगवान विष्णु को श्राप से मुक्ति

देहरादून: मुक्तिनाथ धाम हिन्दुओं के महत्वपूर्ण मंदिरों में से एक है। यह नेपाल के मस्तांग जिले की थोरांग ला पहाड़ियों के बीच मौजूद है। इसे सभी पापों का नाश करने वाला तीर्थ माना जाता है। माना जाता है कि यहां भगवान विष्णु को भी जलंधर दैत्य की पत्नी वृंदा के शाप से मुक्ति मिली थी। कथाओं के अनुसार मुक्तिक्षेत्र वह स्‍थान है जहां पर मोक्ष की प्राप्ति होती है। यहीं पर भगवान विष्‍णु शालिग्राम शीला में निवास करते हैं और उनकी पूजा की जाती है। ये स्थान गंडकी नदी के पास ही है। हिंदू ही नहीं इस मंदिर पर बौद्ध धर्म के लोगों की भी आस्था है। मुक्तिधाम के पास गण्डकी नदी और दामोदर कुंड की धारा जहां मिलती है, उसे काकवेणी कहते हैं। ऐसी मान्यता है कि यहां पर श्राद्ध तर्पण करने से व्यक्ति की 21 पीढ़ियों को मुक्ति मिल जाती है। श्रीमद्भागवत पुराण में धुंधकारी की कथा मिलती है, जिसने यहां श्राद्ध करके अपनी 21 पीढ़ियों को मुक्ति दिलाई और स्वयं भी पाप मुक्त होकर स्वर्ग को गया।

Tv10 India

Recent Posts

उपनल कर्मियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने वापस लिया हलफनामा, 10 सितंबर को 3 सचिवों को पेश होने का आदेश

मुख्य बिंदु: पुराना हलफनामा वापस लिया: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर शपथ पत्र…

4 hours ago

सरकारी स्कूलों की दुर्दशा पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, पुराने आंकड़ों पर जताई नाराजगी; मांगी वर्तमान स्थिति

मुख्य बिंदु: पुराने आंकड़ों पर हाईकोर्ट की नाराजगी: मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा…

4 hours ago

उत्तराखंड में बारिश का कहर: अलकनंदा खतरे के निशान के पास पहुंची, डैम के गेट खोले; लक्सर के 24 से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा

मुख्य बिंदु: नदियां-नाले उफान पर: चमोली और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से मैदानी इलाकों में जनजीवन…

4 hours ago

उत्तराखंड वन विभाग में 6 ACF अफसरों के तबादले: वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी प्रभारी DFO की कमान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

उत्तराखंड वन विभाग में राज्य वन सेवा संवर्ग (ACF) के 6 अधिकारियों के तबादले किए…

5 hours ago

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

10 hours ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

10 hours ago