Dharam Jyotish

पुरी का वो रहस्य जहां समुद्र भी चुप हो जाता है!

क्या आपने कभी ऐसा मंदिर देखा है, जहां समुद्र की गर्जना भी मौन हो जाती है?, जहां भगवान स्वयं विश्राम करते हैं, और उनकी रक्षा करते हैं हनुमानजी, वो भी बेड़ियों में बंधे हुए?

आज हम आपको लेकर चलते हैं ओड़िसा के जगन्नाथपुरी के उस रहस्यमयी स्थान पर, जहां चमत्कार हर कण में समाया है, पुरी, वह पवित्र नगरी जो चार धामों में से एक मानी जाती है।
यहां विराजते हैं प्रभु जगन्नाथ, और उनका वह मंदिर, जिसके हर द्वार के सामने बैठते हैं रामदूत हनुमानजी।
लेकिन मुख्य सिंहद्वार के ठीक सामने, समुद्र के किनारे स्थित है एक अनोखा मंदिर, बेड़ी हनुमानजी का मंदिर।
जी हां, यहां हनुमानजी जंजीरों में बंधे हुए हैं!

एक बार नारद मुनि दर्शन हेतु पहुंचे।
हनुमानजी ने रोका, बोले — “प्रभु विश्राम कर रहे हैं, कृपया प्रतीक्षा करें।”
नारदजी रुके, लेकिन जब उन्होंने झांका… तो देखा भगवान उदास बैठे हैं।

पूछा — “प्रभु, किस चिंता में हो?”
भगवान बोले — “यह समुद्र की आवाज हमें विश्राम नहीं करने देती…”

नारदजी ने यह बात हनुमानजी को बताई।
हनुमानजी बोले — “अब बहुत हुआ!”
और उन्होंने समुद्र से कहा — “बस करो, मेरे प्रभु को आराम चाहिए!”

समुद्र देवता प्रकट हुए और बोले — “हे पवनपुत्र! यह मेरे वश में नहीं।
जहां वायु जाएगी, मेरी आवाज वहां तक पहुंचेगी।”

हनुमानजी ने अपने पिता पवनदेव का आह्वान किया।
पवनदेव बोले — “अगर तुम एक ध्वनि-रहित वायुरेखा बना सको… तो ही यह संभव है।”

हनुमानजी ने अपनी शक्ति से खुद को दो भागों में विभाजित किया — और
वायु से भी तेज गति से मंदिर के चारों ओर चक्कर लगाने लगे।

इससे बना एक दिव्य वायुरेखीय कवच — जो समुद्र की ध्वनि को मंदिर के भीतर आने ही नहीं देता!

आप खुद जाकर अनुभव करें…
जैसे ही आप मंदिर के अंदर कदम रखेंगे —
समुद्र की आवाज पूरी तरह शांत हो जाती है।
और जैसे ही बाहर निकलते हैं — फिर से वही गर्जना कानों में गूंजने लगती है।

मंदिर के ऊपर लहराता है एक विशाल लाल ध्वज,
जो हवा की विपरीत दिशा में लहराता है — एक ऐसा चमत्कार जो विज्ञान भी नहीं समझा सका।

और हर शाम एक पुजारी, उल्टा चढ़कर इस ध्वज को बदलता है —
जिस पर बना होता है भगवान शिव का चंद्र।
यह दृश्य देखने वाले बस मंत्रमुग्ध रह जाते हैं।

बाहर स्थित स्वर्ग द्वार पर जहां शवों का अंतिम संस्कार होता है —
उसकी गंध भी तभी महसूस होती है, जब आप मंदिर से बाहर आते हैं।
मानो भगवान ने मंदिर को सांसारिक हर चीज़ से मुक्त कर दिया हो…

Tv10 India

Recent Posts

महाकुंभ 2027 की तैयारी: 50 करोड़ से हाईटेक होगा हरिद्वार का मेला नियंत्रण भवन, 1500 कैमरों से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी

न्यूज बुलेट्स (Highlights): बजट: मेला नियंत्रण भवन विस्तार के लिए ₹50 करोड़ स्वीकृत। तकनीक: 1500 कैमरों वाला…

18 hours ago

काशीपुर के चैती मेले में घोड़ों का बाजार: 10 लाख का घोड़ा बना आकर्षण, सुल्ताना डाकू और फूलन देवी की यादें हुईं ताजा

न्यूज हाइलाइट्स (Focus Box): आयोजन: मां बाल सुंदरी देवी मंदिर परिसर, काशीपुर। मुख्य आकर्षण: 10 लाख रुपये…

18 hours ago

टीबी उन्मूलन में उधम सिंह नगर का जलवा: राज्य में पाया दूसरा स्थान, राज्यपाल ने सीएमओ को किया सम्मानित

खबर के मुख्य बिंदु (Highlight Box): स्थान: उत्तराखंड राज्य में उधम सिंह नगर को मिला दूसरा…

19 hours ago

धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: ‘वीर उद्यमी योजना’ को हरी झंडी, पुलिस भर्ती में युवाओं को फिर मिलेगा मौका; 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर

देहरादून: उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में पहली…

1 day ago

बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल 2026 से बदल जाएगा ऑनलाइन पेमेंट का तरीका, अब सिर्फ OTP के भरोसे नहीं होगा लेनदेन; RBI के कड़े नियम लागू

नई दिल्ली: भारत में डिजिटल लेनदेन की बढ़ती रफ़्तार के साथ-साथ शातिर होते साइबर अपराधियों पर…

1 day ago

चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से: 10 लाख रजिस्ट्रेशन के साथ नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, CM धामी बोले- ‘हर एक श्रद्धालु को कराएंगे दर्शन’

देहरादून: उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का बिगुल बज चुका है। आगामी 19 अप्रैल को गंगोत्री और…

1 day ago