Categories: DELHI

जम्‍मू-कश्‍मीर के लिए गर्व की बात, सात वीरों को राष्‍ट्रपति ने दिया कीर्ति और शौर्य चक्र

राष्‍ट्रपति ने जम्‍मू कश्‍मीर के सात वीरों को कीर्ति और शौर्य चक्र दिया है। जवानों को उनकी वीरता के लिए ये पुरुस्‍कार दिए गए।

जम्मू-कश्मीर के सात वीरों को कीर्ति और शौर्य चक्र

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को नई दिल्ली में रक्षा अलंकरण समारोह-2024 (चरण-1) में आतंकवाद से लोहा लेने वाले जम्मू-कश्मीर के सात शूरवीरों को कीर्ति व शौर्य चक्र से सम्मानित किया। इनमें पुंछ के रहने वाले सेना में पैरा कमांडो अब्दुल माजिद को मरणोपरांत कीर्ति चक्र व जम्मू-कश्मीर पुलिस के सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल सैफुल्ला कादरी को मरणोपरांत शौर्य चक्र उनके स्वजन ने प्राप्त किया।

इनके अलावा रियासी जिला के रहने वाले एसपी मोहन लाल शर्मा, सब इंस्पेक्टर अमित रैना, सब इंस्पेक्टर फिरोज अहमद डार, कठुआ के निवासी सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल वरुण सिंह और राजौरी के ग्राम सुरक्षा ग्रुप (वीडीजी) सदस्य पुरुषोत्तम लाल ने शौर्य चक्र हासिल किया।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

11 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

11 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

12 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago