Categories: UTTARAKHAND

केदारनाथ उपचुनाव की तारीख घोषित, 20 नवंबर को मतदान, 23 नवंबर को होगी मतगणना

देहरादून: केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने आज प्रेस वार्ता के दौरान घोषणा की कि 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना की जाएगी। दिवंगत विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद यह उपचुनाव आयोजित किया जा रहा है

29 अक्टूबर से नामांकन और चार नवम्बर तक नाम वापसी का मौका मिलेगा। लगभग 92 हजार मतदाता वाले केदारनाथ विस में दिवंगत विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद उप चुनाव होगा। चुनाव आयोग की ओर से उपचुनाव की तारीख का एलान होने के बाद राजधानी देहरादून में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे की प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि रुद्रप्रयाग जिले में आचार संहिता लागू होगी। 90540 मतदाता मतदान करेंगे।

173 पोलिंग स्टेशन तैयार, भाजपा और कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने कुल 173 पोलिंग स्टेशन बनाए हैं, जिनमें से 166 मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां एक दिन पहले रवाना होंगी, जबकि 7 मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां दो दिन पहले ही पहुंचेंगी। चुनाव की व्यवस्था के तहत 27 सेक्टर और 2 जोन बनाए गए हैं, और सेक्टर मजिस्ट्रेट ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दिसंबर के महीने में कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना रहती है, लेकिन पोलिंग टीमों के लिए बर्फबारी से बचाव के पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं।

इस उपचुनाव को जीतने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने कमर कस ली है। भाजपा ने मंडल से लेकर बूथ स्तर तक एक-एक कार्यकर्ता को जिम्मेदारियां सौंपी हैं और उनकी मॉनीटरिंग की जा रही है। कैबिनेट मंत्री, विधायक, और जिला पदाधिकारी गांव-गांव जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस ने आपदा प्रभावितों की समस्याओं को अपने प्रमुख मुद्दे के रूप में उठाया है और ‘केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा’ के जरिए समर्थन जुटाने की कोशिश कर रही है।

Tv10 India

Recent Posts

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

8 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

10 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

10 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

10 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का ‘येलो अलर्ट’: 5 जिलों में 50KM की रफ्तार से चलेगा तूफान, 27 मार्च तक बदला रहेगा मिजाज

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…

10 hours ago

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

1 day ago