UTTARAKHAND

केदारनाथ हेली सेवा: 7 मई को शुरू होगी दूसरी चरण की टिकट बुकिंग, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम की यात्रा में उड़ान भरकर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए खुशखबरी है. वे हेली सेवा से धाम के लिए जून माह की बुकिंग करवा सकते हैं. इसके लिए वे सात मई से भारतीय रेलवे कैटरिंग एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की आधिकारिक वेबसाइट पर बुकिंग कर सकते हैं.
जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि किसी भी अन्य वेबसाइट, सोशल मीडिया पेज (जैसे फेसबुक या इंस्टाग्राम), या व्हाट्सएप चैटिंग लिंक के माध्यम से की जाने वाली बुकिंग न केवल अमान्य है, बल्कि ऐसे प्रयासों से साइबर ठगी की संभावनाएं अत्यधिक बढ़ जाती हैं.

पुलिस विभाग की ओर से श्रद्धालुओं को आगाह किया जा रहा है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें. किसी भी अन्य माध्यम से टिकट खरीदने से बचें. यदि कोई व्यक्ति किसी फर्जी लिंक या अनाधिकृत एजेंट के चक्कर में पड़ता है, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं. जिसमें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ यात्रा से वंचित रह जाने की स्थिति भी बन सकती है.

जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया हेली टिकट नहीं मिली तो भी निराश होने की जरूरत नहीं हैं. ऐसे श्रद्धालु जिनकी हेली टिकट अभी तक बुक नहीं हो पाई है, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है. केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए अब भी अन्य पारंपरिक और सुगम विकल्प उपलब्ध हैं. श्रद्धालु पैदल मार्ग, घोड़े-खच्चर, पालकी अथवा डंडी-कंडी के माध्यम से भी यात्रा कर सकते हैं. ये सभी सेवाएं स्थानीय प्रशासन की देखरेख में व्यवस्थित रूप से संचालित की जा रही हैं. उन्होंने यात्रा में शामिल होने जा रहे सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं. अधिकृत पोर्टल से ही बुकिंग करें. स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन अवश्य करें.हेलीकॉप्टर की बुकिंग केवल heliyatra.irctc.co.in पर की जा सकती है. जानकारी के मुताबिक पहले दिन ही 23,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने हेलीकॉप्टर के टिकट बुक कराए. सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनिका सिंह का कहना है कि टिकट जिस तरह से बुक हो रहे हैं, उससे वो अपनी प्लानिंग को और अधिक बढ़ा रहे हैं. इस बार 9 हेली कंपनियां हैं, जो केदारनाथ में अपनी सेवाएं दे रही हैं.

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

11 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

11 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

15 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

17 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

17 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago