Categories: Tech World

BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर की प्री-बुकिंग शुरू, एंट्री इस दिन होगीं

BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च होने जा रहा है, जो किसी भी लग्जरी ब्रांड का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर बनेगा। कंपनी ने इसे 24 जुलाई को ऑफिशियली लॉन्च करने की घोषणा की है और प्री-लॉन्च बुकिंगें शुरू कर दी गई हैं। CE 04 का डिजाइन मैक्सी-स्टाइल स्कूटर जैसा है और इसकी लंबाई दो मीटर से अधिक है। इसमें बेंच सीट और भारी फ्रंट फेस डिजाइन है, जो इसे प्रीमियम सेगमेंट में अलग बनाता है।

BMW CE 04 भारतीय बाजार में 24 जुलाई को एंट्री मारेगी।

नई दिल्ली: जर्मन ऑटो दिग्गज BMW Motorrad भारत में अपना पहला प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। एक सप्ताह बाद BMW द्वारा इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतें घोषित की जाएगी।

BMW CE 04 की बुकिंग डिटेल:
BMW CE 04 भारत में किसी भी लग्जरी ब्रांड का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर बनेगा। कंपनी इसे 24 जुलाई को ऑफिशियली लॉन्च करेगी और प्री-लॉन्च बुकिंगें शुरू हो गई हैं। ये बुकिंग चुनिंदा अधिकृत BMW Motorrad डीलरशिप पर खुली हैं।

BMW CE 04 भारत में बिकने वाला सबसे महंगा इलेक्ट्रिक स्कूटर होने की उम्मीद है। यह ग्लोबल मार्केट में पहले से ही 11,795 डॉलर की कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। भारत में लॉन्च होने पर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत लगभग 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है।

BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन मैक्सी-स्टाइल स्कूटर जैसा है और इसकी लंबाई 2285 मिमी, चौड़ाई 855 मिमी, ऊंचाई 1,150 मिमी और सीट हाईट 780 मिमी है। इसमें बेंच सीट और भारी फ्रंट फेस डिजाइन होता है जो इसे प्रीमियम सेगमेंट में अलग बनाता है। इस ई-स्कूटर को 15 इंच के व्हील दिए गए हैं।

BMW CE 04 का इंजन लिक्विड-कूल्ड PMS इलेक्ट्रिक मोटर है जो लगभग 41 bhp की पावर और लगभग 60 Nm का पीक टॉर्क प्रदान करता है। यह स्कूटर इलेक्ट्रॉनिक रूप से 120 किमी प्रति घंटे तक की टॉप स्पीड तक पहुँच सकता है।

BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर को केवल 2.6 सेकंड में 0 से 50 किमी प्रति घंटे की गति पकड़ने की क्षमता है। इसके साथ ही, यह तीन राइडिंग मोड्स (इको, रेन, और रोड) के साथ आता है जो विभिन्न यातायात स्थितियों के लिए अनुकूलित हैं।

BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 8.9 kWh बैटरी पैक होगा, जिससे एक बार चार्ज करने पर लगभग 130 किलोमीटर की रेंज मिलेगी। बैटरी को लगभग 4 घंटे और 20 मिनट में 0-100 प्रतिशत तक रिचार्ज किया जा सकता है। इसे डीसी फास्ट चार्जर का उपयोग करके 1 घंटा और 40 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है।

BMW CE 04 में ABS, ASC (Automatic Stability Control), इलेक्ट्रॉनिक रिवर्स, और ट्रैक्शन कंट्रोल शामिल होंगे। इसके साथ ही, इसमें टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, BMW Motorrad कनेक्टिविटी के साथ 10.25-इंच TFT डिस्प्ले, कीलेस राइड, और वेंटिलेटेड स्टोरेज कम्पार्टमेंट भी होंगे।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

11 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

11 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

12 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago